DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जहानाबाद जिले में किया कई परियोजनाओं का शिलान्यास, दी कई बड़ी सौगाते

CM Nitish Visit Jehanabad

बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बिहार के जहानाबाद जिले में पहुंचे जहां उन्होंने जहानाबाद वीडियो को कई बड़ी सौगात दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिले में लगभग डेढ़ सौ करोड़ की लागत तक की नई परियोजनाओं का शुभारंभ किया। सीएम नीतीश कुमार सबसे पहले जिले के कल्पा प्रखंड पहुंचे। जहां से उन्होंने करीब ढाई करोड़ की लागत से बने पंचायत सरकार भवन का उदघाटन और सरकारी पोखरा का निरीक्षण किया। सीएम इस पंचायत में पहली बार मुख्यमंत्री योजनाओं का उदघाटन करने पहुंचे थें।

वहीं सीएम कुमार ने यहां के पंचायती राज विभाग के द्वारा निर्मित नौ करोड़ रुपये की लागत से जिले के आठ पंचायत सरकार भवनों को मुख्यमंत्री पंचायतों को समर्पित किया। साथ हीं जिले के सदर प्रखंड के कल्पा के अलावा हुलासगंज प्रखंड के मुरगांव, दाबथु, मखदुमपुर प्रखंड के डकरा, सोल्हंडा एवं जमनगंज, काको प्रखंड के अमथुआ, रतनी फरीदपुर प्रखंड के लाखापुर पंचायत में पंचायत सरकार भवन का उदघाटन किया। वहीं उन्होंने तीन करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से बने जिला पंचायत संसाधन केन्द्र का भी उदघाटन किया।

इसके अलावा सीएम ने मनरेगा से कल्पा पंचायत स्थित तालाब का जीर्णोद्धार कराया गया है। 19 करोड़ की लागत से तालाब के दो तरफ से पेभर ब्लॉक पथ का निर्माण, तालाब के पास पौधरोपण कराया है। इसके अलावा गृह विभाग के द्वारा 4.70 करोड़ की लागत से जिले में नवनिर्मित अनुसूचित जाति एवं जनजाति सह महिला थाना भवन का उद्घाटन और 15.55 करोड़ की लागत से जहानाबाद जिले में 150 महिला सिपाही बैरक, अभियोजन भवन प्रक्षेत्रीय जिला प्रोबेशन कार्यालय भवन सहित कुल 11 पुलिस भवनों का शिलान्यास किया।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News