DW Samachar – Header
BREAKING

महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने छोड़ा पद

महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने छोड़ा पद
IMG-20250210-WA0008

Bollywood Actress Mamta Kulkarni Resigns from Kinnar Akhada’s Mahamandaleshwar Post at Maha Kumbh

महाकुंभ में दो हस्ती खूब चर्चा में रही। पहले आईआईटी इंजीनियर बाबा उसके बाद साल 1990 दशक की टॉप एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी। दोनों ही अपने-अपने तरीकों से सोशल मीडिया पर खूब प्रसिद्ध हुए। आज बात करेंगे बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी की। पिछले महीने जनवरी में ममता कुलकर्णी को कुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर दी गई थी। ‌ जिसके बाद विवाद गहरा गया।शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती समेत तमाम संत महात्माओं ने एतराज जताया था और सवाल खड़े किए थे। बागेश्वर धाम के कथा वाचक धीरेंद्र शास्त्री ने भी व्यंग्य करते हुए कहा था कि कई सालों तक सक्रिय रहने के बाद उन्हें आज तक महामंडलेश्वर नहीं बनाया गया।हालांकि साधु संतों की सबसे बड़ी संस्था अखाड़ा परिषद ने ममता कुलकर्णी और किन्नर अखाड़े का बचाव किया था।

Digital Women Trust

आखिरकार 17 दिनों बाद किन्नर अखाड़े में विवाद के बीच ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर पद छोड़ा दिया है। इस बात की घोषणा उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करके दी है। ममता ने कहा, आज किन्नर अखाड़े में मुझे लेकर विवाद है। उसके चलते इस्तीफा दे रही हूं। मैं 25 साल से साध्वी हूं और आगे भी साध्वी रहूंगी। ममता ने कहा कि आज मेरे महामंडलेश्वर बनने से जिनको आपत्ति हो गई है, चाहें वो हिमांगी हों या कोई और, मैं उनके बारे में कुछ नहीं कहूंगी।

इन लोगों को ब्रह्म विद्या के बारे में कुछ नहीं पता है। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मैं लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का सम्मान करती हूं। ममता ने कहा कि जहां तक पैसे के लेन-देन की बात है, मुझसे 2 लाख रुपए मांगे गए थे लेकिन मैंने रूम के अंदर महामंडलेश्वर और जगदगुरुओं के सामने कहा था कि मेरे पास 2 लाख रुपए नहीं हैं। तब वहां पर बैठी हुईं महामंडलेश्वर जय अंबा गिरी ने अपनी जेब से 2 लाख रुपए लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को दिए थे। इसके ऊपर 4 करोड़ और 3 करोड़ देने वाली बाते हैं, मैंने कुछ नहीं किया। मैंने 25 साल से चंडी की अराधना की है। उसी ने मुझे संकेत दिया कि मुझे इन सबसे बाहर होना चाहिए।


बता दें कि प्रयागराज महाकुंभ में 24 जनवरी को उन्हें महामंडलेश्वर की पदवी दी गई थी। अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने उनका पिंडदान और पट्‌टाभिषेक कराया था। ममता को नया नाम श्रीयामाई ममता नंद गिरि मिला था। करीब 7 दिन तक वह महाकुंभ में ही रहीं थीं। बॉलीवुड में एक से बढ़कर हिट फिल्में देने वाली ममता कुलकर्णी को आखिरी बार 2002 में आई फिल्म कभी तुम कभी हम में देखा गया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने खुद को एक्टिंग की दुनिया से अलग कर लिया था। 23 साल के बाद जब ममता भारत आई, तो उनका साध्वी का रूप देखकर लोगों को थोड़ी हैरानी हुई। इसके बाद महाकुंभ में जाकर उन्होंने किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर का पद संभाला। हालांकि, इस दिन के बाद से ही एक्ट्रेस को विवादों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़े: BAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़