DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehananbad News:अश्विनी शर्मा बने जहानाबाद जदयू के नगर अध्यक्ष

Ashwini Sharma becomes city president of Jehanabad JDU

जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

जहानाबाद जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने घोषणा की कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर अश्विनी शर्मा को जहानाबाद नगर अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति से पार्टी को नगर स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।

अश्विनी शर्मा लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। वे समता पार्टी के कार्यकर्ता रह चुके हैं और जदयू की विचारधारा को आगे बढ़ाने में उनका अहम योगदान रहा है। नगर अध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उन्हें बधाई दी।

जदयू जिलाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा ने कहा, “अश्विनी शर्मा की संगठन क्षमता और सक्रियता से पार्टी को नगर स्तर पर मजबूती मिलेगी। हमें विश्वास है कि वे पार्टी के विस्तार और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।”

शुभकामनाएं देने वालों में ये प्रमुख नेता रहे शामिल:

इस अवसर पर जदयू नेता निरंजन केशव प्रिंस, जय प्रकाश चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष राजू पटेल, पंकज कुमार, कार्यालय प्रभारी मुरारी यादव, रणधीर पटेल, गुड्डू कुशवाहा, चंदन कुमार, प्रवक्ता अभिजीत आनंद और सुनील पांडेय सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने अश्विनी शर्मा को बधाई दी और उनके नेतृत्व में पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की उम्मीद जताई।

इस नियुक्ति के बाद नगर में जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया, और पार्टी ने इसे संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News