DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News:एस. एन. सिन्हा कॉलेज, जहानाबाद में कैरियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन

S. N. Career Guidance Seminar organized in Sinha College, Jehanabad

जहानाबाद, एस. एन. सिन्हा कॉलेज में प्लेसमेंट सेल, आई. क्यू. ए. सी. और कोडिंग एज संस्था के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का विषय था “कैरियर पाथ: गाइडिंग योर जर्नी टू सक्सेस”, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को करियर के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराना और सही दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना था।

सेमिनार का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अरुण कुमार रजक, आई. क्यू. ए. सी. समन्वयक एवं महाविद्यालय के वित्त अधिकारी प्रो. (डॉ.) सुबोध कुमार झा, बी. सी. ए. समन्वयक डॉ. शशिधर गुप्ता और प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ. बब्बू कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर अर्श आलम ने विद्यार्थियों को सेमिनार के महत्व के बारे में बताया और कहा कि सही करियर मार्गदर्शन आज के प्रतिस्पर्धी दौर में सफलता के लिए बेहद आवश्यक है।

आई. क्यू. ए. सी. समन्वयक प्रो. सुबोध कुमार झा ने कहा कि यह बी. सी. ए. विद्यार्थियों के लिए जॉब पाने का बेहतरीन अवसर है, जिसे उन्हें पूरी तरह से भुनाना चाहिए। वहीं, बी. सी. ए. समन्वयक डॉ. शशिधर गुप्ता ने इसे एक सतत प्रयास बताते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ. बब्बू कुमार ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सेमिनार विद्यार्थियों को करियर की सही दिशा देने और आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करेगा। इस दौरान विशेषज्ञों और करियर काउंसलरों ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और बताया कि सही मार्गदर्शन व अवसरों की पहचान से कोई भी अपने करियर में ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है।

सेमिनार के प्रमुख आकर्षण:

  • कोडिंग एज द्वारा रिज्यूमे निर्माण, इंटरव्यू तैयारी और अन्य आवश्यक कौशलों पर विस्तृत चर्चा।
  • उद्योग जगत के वर्तमान ट्रेंड्स और प्लेसमेंट प्रक्रिया की जानकारी।
  • विशेषज्ञों और विद्यार्थियों के बीच सीधा संवाद और करियर संबंधी महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर।

इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अरुण कुमार रजक के साथ शिक्षकगण प्रो. (डॉ.) सुबोध कुमार झा, डॉ. अख्तर रोमानी, डॉ. एन. पी. सिंह, डॉ. शशिधर गुप्ता, डॉ. बब्बू कुमार, प्रो. ओम प्रकाश वर्मा, डॉ. सुनील कुमार, मो. इंतखाब आलम, कुमकुम कुमारी, डॉ. कबिंद्र भगत, डॉ. ज्योर्तिमय, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. यास्मिन बानो, डॉ. शोभा रानी, पंकज कुमार, शिवम कुमार, मो. तल्हा सहित कई अन्य शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी, विद्यार्थी और उद्योग जगत के पेशेवर उपस्थित रहे।

इस सफल आयोजन ने विद्यार्थियों को अपने करियर की सही दिशा चुनने और भविष्य के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने की प्रेरणा दी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News