
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे। इसमें उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ, बिहार की मोकामा और गोपालगंज, महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट, तेलंगाना की मुनुगोडे, ओडिशा की धामनगर और हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट शामिल हैं। इन सीटों पर बीते गुरुवार को मतदान हुआ था। इन 7 सीटों में से 3 पर बीजेपी, 2 पर कांग्रेस और एक-एक सीट पर आरजेडी और उद्धव ठाकरे गुट की पार्टी का कब्जा था। बिहार की मोकामा सीट पर भी उपचुनाव हुआ है। ये सीट आरजेडी विधायक अनंत कुमार सिंह को अयोग्य ठहराए जाने के खाली हुई थी। इस सीट को बाहुबली अनंत सिंह का इलाका माना जाता है। उपचुनाव में यह पहला मौका है जब बीजेपी ने यहां से अपना उम्मीदवार उतारा है। बीजेपी ने बाहुबली लल्लन सिंह की पत्नी को अनंत सिंह की पत्नी के खिलाफ मैदान में खड़ा किया है। गोपालगंज सीट पर बीजेपी के विधायक सुभाष सिंह की मौत के बाद उपचुनाव हुआ है। इस सीट पर लालू यादव के साले और आरजेडी के सांसद रहे साधू यादव ने अपनी पत्नी को बीएसपी के टिकट पर मैदान में उतारा है।उनका सीधा मुकाबला आरजेडी के मोहन गुप्ता से है।उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ सीट लखीमपुर खीरी जिले में है। इस सीट से मार्च में बीजेपी के विधायक अरविंद गिरी चुने गए थे। उनके निधन के बाद ये सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई माना जा रहा है. उपचुनाव में बीएसपी और कांग्रेस ने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं, इसलिए सीधा मुकाबला बीजेपी और समाजवादी पार्टी के ही बीच है।



















