DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Bihar: जिला शिक्षा अधिकारी के घर पर छापेमारी में मिलें कई करोड़ रुपए, नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मशीन

Bihar News: Crores Seized in Raid at Bihar Education Officer's Home
Bihar News: Crores Seized in Raid at Bihar Education Officer's Home
Bihar News: Crores Seized in Raid at Bihar Education Officer’s Home

बिहार (Bihar) में जिला शिक्षा अधिकारी रजनीकांत प्रवीण के आवास समेत उनके कई ठिकानों पर की छापे आज सुबह से बिहार विजिलेंस की चार टीमें उनके घर दरभंगा, मधुबनी, बेतिया, और समस्तीपुर समेत अन्य ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
इसके अलावा समस्तीपुर में भी छापेमारी चल रही है।

दरअसल समस्तीपुर (Samastipur) में डीईओ का ससुराल है। ये रेड बिहार स्पेशल सर्विलेंस यूनिट के ADG पंकज कुमार दराद के निर्देश पर की गई है। उनके ठिकानों से करोड़ों रुपए नकद बरामद किए गए हैं। रकम इतनी ज्यादा है कि गिनने के लिए मशीन मंगवाई गई है। अब शिक्षा विभाग के कई और अधिकारी भी विजिलेंस के रडार पर हैं।

शिक्षा अधिकारी (EO) के घर से करोड़ों की नकदी के साथ ही उनके ठिकानों से चल-अचल संपत्ति के कागजात भी बरामद किए गए हैं। इनके कई ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन और छापेमारी अभी भी जारी है। जिला शिक्षा अधिकारी के घर से इतनी रकम बरामद हुई है कि गिनना भी मुश्किल हो रहा है। आज गुरुवार सुबह से छापेमारी लगातार जारी है। इस क्रम में किसी भी व्यक्ति को घर के अंदर जाने या भीतर से बाहर आने की परमिशन नहीं है। पिछले कई घंटों से विजिलेंस की टीम उनके घर पर मौजूद है।

घर से अब तक मिलें 1.87 करोड़:

बता दें कि रजनीकांत प्रवीण पश्चिम चंपारण के जिला शिक्षा अधिकारी हैं। उनके तीन से ज्यादा ठिकानों पर विजिलेंस की टीम छापेमारी कर रही है। उन पर आय से अधिक संपत्ति मामले में ये कार्रवाई चल रही है। शिक्षक संगठनों ने भी उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।सामने आई जानकारी के मुताबिक रजनीकांत प्रवीण के ठिकानों से अब तक 1.87 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का पता चल चुका है। उन पर करीब 3 करोड़ की संपत्ति होने का आरोप है।

कौन हैं रजनी कांत प्रवीण?

रजनी कांत प्रवीण बिहार राज्य शिक्षा विभाग के 45वें बैच के अफसर हैं। उन्होंने साल 2005 में सेवा देनी शुरू की है। वह करीब 19-20 सालों से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत हैं। रजनीकांत प्रवीण पिछले 3 सालों से बेतिया में पोस्टेड हैं। उनके कार्यालय में भी ये छापेमारी चल रही है।
अधिकारी के घर ओर अन्य ठिकानों से अचल संपत्ति मिलने पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। उनकी पत्नी एक स्कूल चलाती हैं। आरोप लगाने वालों का कहना कि उनके अवैध रकम के निवेश से ही उनकी पत्नी स्कूल चलाती हैं।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News