हिमाचल प्रदेश के सोलन में राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मान समारोह में मिले सम्मान से क्षेत्र में खुशी की लहर
बिहार बक्सर जिले के डुमरांव निवासी और “जलपुत्र” के नाम से प्रसिद्ध अजय राय ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों से जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में उन्हें जल संरक्षण और रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
वीओ: कहा जाता है कि प्रतिभा किसी उम्र की मोहताज नहीं होती। इस कहावत को चरितार्थ करते हुए डुमरांव नगर के युवा समाजसेवी अजय राय ने अपने कार्यों के दम पर राष्ट्रीय पहचान हासिल की है। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में विकास फैमिली क्लब द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए समाजसेवियों, शिक्षकों और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इसी समारोह में अजय राय को जल संरक्षण और रक्तदान के क्षेत्र में उनके सराहनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया। खास बात यह रही कि बक्सर जिले से इस सम्मान के लिए चयनित होने वाले अजय राय एकमात्र युवा थे। अजय राय को सम्मान मिलने की खबर जैसे ही उनके गांव और क्षेत्र में पहुंची, लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि अजय बचपन से ही सामाजिक कार्यों में रुचि रखते हैं और समाजहित के कार्यों में लगातार सक्रिय रहते हैं। युवाओं के बीच भी उनकी एक अलग पहचान है और कई युवा उन्हें अपना प्रेरणास्रोत मानते हैं। समारोह में सोलन के उपसमाहर्ता राजेंद्र वर्मा, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार प्रसार, डाइट की प्रधानाध्यापिका गीतांजलि कश्यप, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हरिराम चंदेल तथा श्रीबाघ सिंह ने संयुक्त रूप से अजय राय को मोमेंटो, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अजय राय: “यदि नेक इरादे और सकारात्मक सोच हो, तो जीवन की हर मुश्किल आसान हो जाती है। यह सम्मान मेरे लिए और अधिक जिम्मेदारी के साथ समाज सेवा करने की प्रेरणा है।”कार्यक्रम में संस्था के सीईओ मनोज मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुषमा कुमारी, स्टेट कोऑर्डिनेटर आशा शर्मा, राज्य स्तरीय पुरस्कृत शिक्षिका भागीरथी शर्मा, प्रदीप शर्मा, बबिता सिंह सहित देशभर से आए कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Bihar News: Ajay Rai receives national honour in the field of water conservation and blood donation, raising the prestige of Buxar



















