जिला पार्षद सोनू राधे ने किया उद्घाटन, कम समय में उच्च गुणवत्ता वाली प्रिंटिंग की मिलेगी सुविधा।
जहानाबाद। शहर में प्रिंटिंग और विज्ञापन जगत को नई तकनीक से जोड़ते हुए आधुनिक सुविधाओं से लैस विक्रांता फ्लेक्स प्रिंटिंग प्रेस का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन जहानाबाद के जिला पार्षद सोनू राधे ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर मौजूद लोगों ने कहा कि जहानाबाद में पहले से कई फ्लेक्स और प्रिंटिंग प्रेस संचालित हैं, लेकिन विक्रांता फ्लेक्स प्रिंटिंग प्रेस में स्थापित अत्याधुनिक डिजिटल मशीनें ग्राहकों को बेहतर और तेज सेवाएं उपलब्ध कराएंगी। यह मशीन आधुनिक तकनीक एवं एआई आधारित सिस्टम से लैस है, जो कम समय में बड़े-बड़े फ्लेक्स, बैनर, पोस्टर और अन्य प्रचार सामग्री को आकर्षक एवं उच्च गुणवत्ता के साथ तैयार करने में सक्षम है।

प्रेस के संचालक राजू कुमार ने बताया कि यह मशीन नवीनतम तकनीक पर आधारित है, जिससे प्रिंटिंग के दौरान आने वाली सामान्य तकनीकी समस्याएं काफी हद तक समाप्त हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि मशीन लंबे समय तक लगातार कार्य करने के बावजूद बेहतर प्रदर्शन करती है और ग्राहकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध कराती है।
उन्होंने बताया कि यहां राजनीतिक दलों, स्कूलों, कोचिंग संस्थानों, दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के प्रचार-प्रसार के लिए बैनर, फ्लेक्स, पोस्टर सहित विभिन्न प्रकार की प्रिंटिंग सामग्री उचित मूल्य पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा छोटे पोस्टर, मैगजीन कवर एवं अन्य डिजिटल प्रिंटिंग कार्यों की सुविधा भी ग्राहकों को मिलेगी। राजू कुमार ने लोगों से एक बार प्रतिष्ठान का भ्रमण करने की अपील करते हुए कहा कि आधुनिक दौर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता, आकर्षक डिजाइन और त्वरित सेवा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी।
Jehanabad News: Launch of ‘Vikranta Flex Printing Press’ equipped with modern features.


















