DW Samachar – Header
BREAKING

जहानाबाद मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का संयुक्त निदेशक ,मत्स्य अनुसंधान केंद्र ,पटना द्वारा किया गया स्थल निरीक्षण

जहानाबाद मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का संयुक्त निदेशक ,मत्स्य अनुसंधान केंद्र ,पटना द्वारा किया गया स्थल निरीक्षण
IMG-20241222-WA0161
Site inspection conducted by Joint Director, Fisheries Research Centre, Patna of the schemes run by Jehanabad Fisheries Department.


जहानाबाद संयुक्त निदेशक, मत्स्य अनुसंधान केन्द्र, पटना श्री देवेन्द्र नायक द्वारा जहानाबाद जिले के विभिन्न गांवों में जिला मत्स्य कार्यालय, जहानाबाद द्वारा संचालित योजनाओं का स्थल निरीक्षण एवं समीक्षा  किया गया।  संयुक्त निदेशक, मत्स्य अनुसंधान केन्द्र,द्वारा क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम में जहानाबाद के धनगांवा गांव में लाभुक श्री मनीष कुमार के निजी तालाब में तालाब मात्सि्यकी विशेष सहायता योजना के निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया गया। वहीं जहानाबाद जिले के मोकर गांव में  श्रीमती सुनीता देवी द्वारा निर्मित तालाब, ट्यूबवेल, पम्प सेट एवं एरेटर अधिष्ठापन का भी निरीक्षण किया गया ।निरीक्षण के क्रम में रतनी फरीदपुर प्रखंड के शकुराबाद पंचायत में श्री सरजू बिन्द को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत ज़िन्दा मछली केन्द्र (जहां मछली को जिंदा रखा जा सकता है) का निरीक्षण किया गया तथा संतोष व्यक्त किया गया और निर्देश दिया गया कि कार्य में प्रगति लाया जाए। उक्त निरीक्षण में संयुक्त निदेशक, मत्स्य अनुसंधान केन्द्र, पटना के साथ साथ जिला मत्स्य पदाधिकारी, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी एवं कनीय अभियंता  उपस्थित थे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़