बुध, अप्रैल 15, 2026

बिहार के भोजपुरी सिंगर पवन सिंह के लाइव कार्यक्रम के दौरान मारा पत्थर, चेहरे पर लगी चोट, बलिया में हुई घटना

Bhojpuri singer Pawan Singh hit by stone during the live program in Balia
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

बिहार के रहने वाले और भोजपुरी सिंगर पवन सिंह के कार्यक्रम में सोमवार रात को बवाल हो गया। जब पवन सिंह स्टेज पर गाना गा रहे थे उसी समय पंडाल में किसी ने उनके ऊपर पत्थर मारा। पत्थर उनके चेहरे पर जाकर लगा। इसके बाद कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मच गई। पवन सिंह के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी भी तैनात की गई थी इसके बावजूद किसी ने पथराव कर दिया। दरअसल, सोमवार को यूपी के बलिया जिले के निकासी गांव में एक रिसेप्शन पार्टी थी। उसमें भोजपुरी सिंगर को स्टेज पर परफॉर्म करना था। उन्हें रणधीर सिंह के बेटे रणविजय सिंह की शादी के बाद होने वाली पार्टी में इन्वाइट किया गया था। अब पवन सिंह पहुंचे। इनके साथ-साथ एक्ट्रेस अंजना सिंह और डिंपल सिंह भी पहुंची। महफिल सजी। गाना-बजाना शुरू हुआ। और देखते ही देखते बवाल हो गया।

https://twitter.com/vineetsharma94/status/1633032117276794881?t=JCCzqj8c6mUq8E7OH_gnqQ&s=19

बताया जा रहा है कि कुछ लोग पवन सिंह के गाने की डिमांड कर रहे थे। जब पवन सिंह ने वह गाना नहीं गाया तब किसी ने उनके ऊपर पत्थर फेंका। ‌पत्थर लगने के बाद पवन भड़क गए। उन्होंने कहा, “ये कौन महानुभाव हैं जो भीड़ में छिपकर पत्थर मार रहे हैं। ये कौन दुश्मन है जिसने मुझे पत्थर से मारा है। इतनी भीड़ में सब चाहने वाले आए हैं ये कौन मेरा दुश्मन आया है। तुम्हारे अंदर अगर पावर है तो सामने आकर दिखाओ। छुपकर वार मत करो। किसी के एक पत्थर से पवन को कोई रोक नहीं पाएगा, आज तक कोई रोक नहीं पाया है। पवन सिंह बिहार के आरा जिले के निवासी हैं। वह अभी तक 80 से ज्यादा भोजपुरी फिल्म और 200 से ज्यादा भोजपुरी म्यूजिक एलबम की शूटिंग कर चुके हैं। पवन सिंह का साल 2008 में रिलीज हुआ एल्बम “लॉलीपॉप लागेलू” काफी हिट हुआ। इस गाने ने पवन सिंह स्टार बना दिया था। बताया जाता है कि भोजपुरी फिल्म ”क्रेक फाइटर” के लिए पवन ने 1 करोड़ रुपए लिए थे। गौरतलब है कि पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह ने 8 मार्च 2018 में मुंबई के फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। फिर उन्होंने बलिया की ज्योति सिंह से दूसरी शादी की। हालांकि, इस रिश्ते में भी खटास आ गई और 2021 में बिहार के आरा जिले के फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी दाखिल की। वहीं, उनकी पत्नी ने भी पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News