DW Samachar – Header
BREAKING

मदर केयर इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया एनुअल डे एवं बसंत पंचमी

मदर केयर इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया एनुअल डे एवं बसंत पंचमी
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
motionLevel: null;
delta:null;
module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo:  ;confidence:  ;weatherinfo: null;temperature: 33;
Annual Day and Basant Panchami celebrated with pomp in Mother Care International School

जहानाबाद के गौलांछनीय में स्थित मदर केयर इंटरनेशनल स्कूल में आज बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर विद्यालय का दूसरा वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों ने शानदार नृत्य, नाटक और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रतिभा ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Digital Women Trust

इस विशेष अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पत्रकार  दीपक शर्मा, वशिष्ठ अतिथि मगही पत्रिका के संपादक धनंजय सोत्रीय और जहानाबाद कॉलेज के हिंदी विभाग के अध्यक्ष रविशंकर शर्मा उपस्थित रहे। इसके अलावा, 20 सूत्री सदस्य अनिल ठाकुर, संतोष चंद्रवंशी भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने पहुंचे।

विद्यालय के डायरेक्टर मधु कांत पांडे और प्रिंसिपल बिना सोत्रीय ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने बेहतरीन नृत्य, अभिनय और कला प्रदर्शन किया। विद्यालय के शिक्षक सोनू लाल और रिया मिश्रा द्वारा तैयार कराए गए सभी परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम में रामधन प्रसाद सहित बच्चों के माता-पिता और स्थानीय गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। मदर केयर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित यह भव्य वार्षिक उत्सव सांस्कृतिक रंगों और बसंत पंचमी की उल्लासमयी भावना से परिपूर्ण रहा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़