DW Samachar – Header
BREAKING

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को मिला बड़ा सम्मान, विश्व की ‘प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय महिलाओं ‘ की श्रेणी में हुई शामिल

मौजूदा समय में हिंदी सिनेमा जगत में आलिया भट्ट का नाम दिग्गज अभिनेत्री हैं। आलिया ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। अभिनेत्री के फैन फॉलोइंग दुनियाभर में हैं। बॉलीवुड में अपना दमदार अभिनय दिखाने के बाद अब आलिया हॉलीवुड की दुनिया में एंट्री करने जा रही हैं।लेकिन उससे … Read more

Alia Bhatt
Alia Bhatt only Bollywood star on Variety’s Impactful International Women of 2023 list
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

मौजूदा समय में हिंदी सिनेमा जगत में आलिया भट्ट का नाम दिग्गज अभिनेत्री हैं। आलिया ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाया है। अभिनेत्री के फैन फॉलोइंग दुनियाभर में हैं। बॉलीवुड में अपना दमदार अभिनय दिखाने के बाद अब आलिया हॉलीवुड की दुनिया में एंट्री करने जा रही हैं।
लेकिन उससे पहले अभिनेत्री के लिए बड़ी और खुशखबरी है। हाल ही में आलिया भट्ट ने वैरायटी में अपनी जगह बनाई है। आलिया भट्ट साल 2023 की वैराइटी की सबसे प्रभावशाली अंतर्राष्ट्रीय महिलाओं की सूची में शामिल हो गई हैं।
आलिया भट्ट की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, ‘RRR’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ को बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता मिली थी। अब 2023 की प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय महिलाओं की सूची में आलिया का नाम आने के बाद उनकी और उनके फैंस की खुशी दोगुनी हो गई है।

बता दें कि इस सूची में ऐसी कई हस्तियों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों के मनोरंजन में अपना योगदान दिया है।
आलिया भट्ट को यह सम्मान फिल्म आरआरआर, ब्रह्मास्त्र और गंगूबाई काठियावाड़ी में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए दिया गया है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से दी है। आलिया के अलावा इस लिस्ट में एचबीओ हिट हाउस ऑफ द ड्रैगन की एक्ट्रेसेस हैं- मिल्ली एल्कॉक, एमिली केरी, ओलिविया कुक, एम्मा डी’आर्सी, सोनोया मिजुनो। लिस्ट में स्पेनिश सिंगर रोजालिया का भी नाम है।
वही आने वाली फिल्मों की बात करें तो आलिया भट्ट फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी पर काम कर रही हैं। इस फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वह प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ के साथ जी ले जरा में भी नजर आएंगी। इन दोनों फिल्मों के अलावा वह अपना हॉलीवुड डेब्यू “हार्ट ऑफ स्टोन” के जरिए करने वाली हैं।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़