DW Samachar – Header
BREAKING

Jammu and Kashmir: PM Modi’s all-party meet on J&K today

जम्मू कश्मीर मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक आज, गुपकार समूह समेत जम्मू कश्मीर के 14 दिन होंगे शामिल जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक प्रक्रिया बहाल करने के विचार को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक राजधानी दिल्ली में होगी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, केंद्रीय … Read more

whatsapp-image-2021-06-22-at-13.10.37

जम्मू कश्मीर मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक आज, गुपकार समूह समेत जम्मू कश्मीर के 14 दिन होंगे शामिल

जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक प्रक्रिया बहाल करने के विचार को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक राजधानी दिल्ली में होगी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा, और गृह सचिव भी मौजूद रहेंगे।
वहीं सर्वदलीय बैठक में जम्मू-कश्मीर से गुपकार समूह समेत 14 दल शामिल हो रहे हैं। फिल्हाल इस बैठक को लेकर किसी एजेंडे का औपचारिक एलान नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि दोनों पक्ष विपरीत एजेंडे के साथ बैठक में शामिल हो रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी), पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी), पीपुल्स कॉन्फ्रेंस (पीसी) जैसे पुराने दल पूर्ण राज्य का दर्जा और अनुच्छेद 370 की बहाली पर मुखर होंगे। वहीं केंद्र सरकार प्रदेश में चल रही परिसीमन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सभी दलों के समर्थन का दबाव बनाएगी।

जानें कौन कौन होंगे शामिल:
नेशनल कॉन्फ्रेंस से फारूक अब्दुल्ला-उमर अब्दुल्ला, कांग्रेस से गुलाम नबी आजाद, तारा चंद व जीए मीर, पीडीपी से महबूबा मुफ्ती, जे-के अपनी पार्टी के अल्ताफ बुखारी, भाजपा से रविंदर रैना, निर्मल सिंह व कविंदर गुप्ता, माकपा से एमवाई तारिगामी, नेशनल पैंथर्स पार्टी के प्रोफेसर भीम सिंह, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के सज्जाद गनी लोन ।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़