DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: रामाश्रय प्रसाद की प्रतिमा को जिले में मिले उचित स्थान, पूर्व सांसद जगदीश शर्मा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात

Jehanabad News: रामाश्रय प्रसाद की प्रतिमा को जिले में मिले उचित स्थान, पूर्व सांसद जगदीश शर्मा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात
InShot_20260814_213035748

जहानाबाद: वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद जगदीश शर्मा ने शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर स्व. रामाश्रय प्रसाद सिंह की प्रतिमा को वर्तमान अनुपयुक्त स्थान से हटाकर जहानाबाद जिले में किसी उपयुक्त एवं सम्मानजनक स्थान पर स्थापित कराने की मांग की।  इस संबंध में पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री को आग्रह-पत्र सौंपते हुए कहा कि स्व. रामाश्रय प्रसाद सिंह ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में बिहार और विशेष रूप से जहानाबाद की जनता की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। ऐसे जननेता की स्मृतियों और सम्मान को सुरक्षित रखना समाज एवं सरकार की जिम्मेदारी है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में सकारात्मक पहल करते हुए प्रतिमा को सम्मानजनक स्थान पर स्थापित कराने के लिए शीघ्र उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया। पूर्व सांसद ने कहा कि स्व. रामाश्रय प्रसाद सिंह का सार्वजनिक जीवन और जनसेवा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। पूर्व सांसद जगदीश शर्मा ने स्व. रामाश्रय प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी स्मृतियों को सम्मान देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Jehanabad News: Former MP Jagdish Sharma met Deputy Chief Minister Samrat Choudhary, urging that a suitable location be found in the district for the statue of Ramashray Prasad.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़