जहानाबाद, 15 अगस्त 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहानाबाद स्थित Davis The Gym में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता में करीब 100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। आयोजित प्रतियोगिताओं में बॉडीबिल्डिंग, बेंच प्रेस, पंजा कुश्ती (Arm Wrestling), शतरंज और पुश-अप शामिल रहे। खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण-पत्र, टी-शर्ट एवं फूड सप्लीमेंट देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के विजेता
बॉडीबिल्डिंग:
प्रथम — सनी कुमार | द्वितीय — MD छोटू | तृतीय — MD दानिश
बेंच प्रेस:
प्रथम — डिंपल कुमार | द्वितीय — ओम प्रकाश कुमार | तृतीय — रविकांत कुमार
पंजा कुश्ती:
प्रथम — चंदन कुमार | द्वितीय — गोलू कुमार | तृतीय — कुंदन कुमार
शतरंज:
प्रथम — आदित्य कुमार | द्वितीय — वीरू कुमार | तृतीय — अर्नव कार्तिक
पुश-अप:
प्रथम — गिरिजेश राज | द्वितीय — रोशन कुमार | तृतीय — MD ओवैस रज़ा
कार्यक्रम का आयोजन Champion Gym, Court Area, Kali Nagar, Jehanabad द्वारा किया गया। आयोजनकर्ता बिक्रम कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता पूरी तरह सफल रही और खिलाड़ियों में खेल के प्रति काफी उत्साह देखने को मिला।
उन्होंने कहा कि युवाओं और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अगली चैंपियनशिप को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के रूप में आयोजित किया जाएगा। इसमें जहानाबाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
Jehanabad News: Youth showcase sporting prowess on Independence Day; 100 athletes participate.



















