DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: रेलवे अंडरपास में जलजमाव के स्थायी समाधान की कवायद, डीएम ने किया स्थल निरीक्षण

Jehanabad News: रेलवे अंडरपास में जलजमाव के स्थायी समाधान की कवायद, डीएम ने किया स्थल निरीक्षण
InShot_20260814_173258514

जहानाबाद। राजा बाजार स्थित रेलवे अंडरपास में जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने शुक्रवार को स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने नगर परिषद की ओर से कराए जा रहे नाला निर्माण और जल निकासी कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान डीएम ने रेलवे अंडरपास के नाले में बने चेक वॉल की उड़ाही और समुचित सफाई कराने का निर्देश नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को दिया। उन्होंने कहा कि स्थायी समाधान होने तक मोटर के माध्यम से पानी की निकासी लगातार सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं हो। राजा बाजार रेलवे अंडरपास के समीप जाम की स्थिति का भी जायजा लिया गया। डीएम ने यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए नियमित रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

एनएच-110 जहानाबाद-अरवल मार्ग पर अंडरपास के समीप बनी नाली को जरूरत के अनुसार चौड़ा करने का निर्देश संबंधित कार्यपालक अभियंता को दिया गया। इससे नाली की जल निकासी क्षमता बढ़ाने और पानी के निर्बाध बहाव में मदद मिलेगी।डीएम ने पथ निर्माण विभाग और बुडको के अधिकारियों को निर्देश दिया कि नाला निर्माण, उड़ाही और सफाई के बाद भी यदि जलजमाव की समस्या बनी रहती है, तो तकनीकी पहलुओं का आकलन कर स्थायी समाधान के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करने को कहा। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, बुडको एवं एनएच-110 के कार्यपालक अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी और सहायक अभियंता मौजूद रहे।

Jehanabad News: Efforts underway for a permanent solution to waterlogging in the railway underpass; District Magistrate inspects the site.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़