DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: विश्व पर्यावरण दिवस पर जहानाबाद में जागरूकता और पौधारोपण अभियान, विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

Jehanabad News: विश्व पर्यावरण दिवस पर जहानाबाद में जागरूकता और पौधारोपण अभियान, विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
IMG-20260606-WA0029

जहानाबाद, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी, गया वन प्रमंडल शशिकांत कुमार के निर्देशानुसार जहानाबाद वन प्रक्षेत्र द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रमों की शुरुआत 3 जून को गौतम बुद्ध प्लस टू उच्च विद्यालय में आयोजित निबंध प्रतियोगिता से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Digital Women Trust

इसके साथ ही मखदुमपुर स्थित बराबर पहाड़ क्षेत्र में प्लास्टिक कचरा संग्रहण अभियान चलाया गया। वनकर्मियों ने स्थानीय ग्रामीणों को स्वच्छ पर्यावरण के महत्व और प्लास्टिक प्रदूषण से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया।

विश्व पर्यावरण दिवस के मुख्य आयोजन के तहत जिला गंगा समिति एवं जिला प्रशासन, जहानाबाद के संयुक्त तत्वावधान में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति, डीआरडीए निदेशक, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्काउट एवं गाइड के सदस्य सहित कई अधिकारियों ने भाग लिया। इसके बाद दर्धा नदी के तट पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

सिविल कोर्ट, जहानाबाद परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं पौधारोपण संबंधी जन-जागरूकता अभियान को व्यापक बनाने का आह्वान किया गया।

वहीं, सहायक वन संरक्षक शुभ लक्ष्मी ज्योति की अध्यक्षता में गांधी इंटर विद्यालय, प्रभात नगर (मखदुमपुर) में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों के बीच पौधों का वितरण कर विद्यालय परिसर में पौधारोपण कराया गया।

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य संगीता देवी, पैक्स अध्यक्ष सोनालाल यादव, मुखिया गुड्डू यादव, विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन से पर्यावरणीय संकट लगातार बढ़ रहा है, जिससे निपटने के लिए सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी आवश्यक है।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। आयोजन को सफल बनाने में जहानाबाद वन प्रक्षेत्र के सभी वनकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Jehanabad News: Awareness and tree plantation campaign in Jehanabad on World Environment Day, students were honored

Abhishek Kumar
Author: Abhishek Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़