DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: डीएम के नेतृत्व में ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन, साइकिलिंग और वृक्षारोपण से दिया फिटनेस व पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Jehanabad News: डीएम के नेतृत्व में ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन, साइकिलिंग और वृक्षारोपण से दिया फिटनेस व पर्यावरण संरक्षण का संदेश
InShot_20260607_095614745

जहानाबाद फिट इंडिया मूवमेंट के तहत रविवार सुबह जिला प्रशासन की ओर से ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित यह साइकिल रैली +2 अंबेडकर बालिका आवासीय विद्यालय, दक्षिणी काको से गांधी मैदान, जहानाबाद तक निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत में जिला पदाधिकारी ने छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं आमजनों को विश्व साइकिल दिवस और फिट इंडिया मूवमेंट के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साइकिल स्वास्थ्य, स्वच्छ पर्यावरण और ऊर्जा संरक्षण का सरल एवं प्रभावी माध्यम है। वर्तमान समय में पेट्रोल, डीजल और बिजली की बढ़ती खपत को देखते हुए साइकिल का उपयोग और भी अधिक प्रासंगिक हो गया है। उन्होंने युवाओं से फिट इंडिया मूवमेंट के अभिन्न अंग ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ से जुड़ने तथा नशे से दूर रहने की अपील की। जिला पदाधिकारी ने कहा कि नियमित साइकिल चलाने से शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, प्रदूषण में कमी आती है तथा स्वच्छ और हरित वातावरण के निर्माण में सहायता मिलती है। उन्होंने लोगों से सप्ताह में कम-से-कम एक दिन साइकिल का उपयोग करने और इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आग्रह किया।

गांधी मैदान पहुंचकर साइकिल रैली का समापन हुआ, जहां जिला पदाधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित रूप से साइकिल उपयोग के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि साइकिल का अधिकाधिक प्रयोग पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में उत्साह देखने को मिला। सभी ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। जिला प्रशासन ने बताया कि ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान के माध्यम से जिले में फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा दिया जाएगा। इस अवसर पर अंबेडकर बालिका आवासीय विद्यालय, दक्षिणी काको परिसर में जिला पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। पर्यावरण दिवस पखवाड़ा के तहत जिले को अधिक हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से पौधे लगाए गए और लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

Digital Women Trust

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजीव कुमार, सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा, डीआरडीए निदेशक डॉ. रोहित कुमार मिश्रा, एनईपी निदेशक डॉ. सुदर्शन कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सह जिला खेल पदाधिकारी पूनम कुमारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी निपुन कुमारी, जिला कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा) गोविंदा कुमार, डीपीओ नमामि गंगे अमित कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी काको, अंचल अधिकारी काको सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अलावा स्काउट एवं गाइड की टीम, शारीरिक शिक्षक, खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर के खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक, रग्बी और स्केटिंग के प्रशिक्षक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।

Jehanabad News: ‘Sunday on Cycle’ organized under the leadership of DM, message of fitness and environmental protection given through cycling and tree plantation.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़