केरल विधानसभा चुनाव नतीजों के 10 दिनों बाद तक की माथापच्ची करते हुए आखिरकार कांग्रेस ने केरल के नए मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर वीडी सतीशन के नाम का ऐलान कर दिया है।
कौन हैं वीडी सतीशन?
बता दें कि केरल के नए होने वाले मुख्यमंत्री वीडी सतीशन (VD Sath eeshan) छह बार से केरल (Kerala) से विधायक रहे हैं। इस बात की घोषणा दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर मुकुल वासनिक, दीपा दास मुंशी और अजय माकन ने गुरुवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर ये घोषणा की है।
कोच्चि के पास नेत्तूर में जन्मे वीडी सतीशन का परिवार लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ा है।वकील और सामाजिक कार्यकर्ता के बाद सतीशन ने केरल छात्र संघ के जरिये राजनीति में कदम रखा और कांग्रेस में अपनी पैठ मजबूत की। प्रखर प्रवक्ता और सड़क पर जुझारू राजनीति करने वाले सतीशन 2001 से परवूर विधानसभा सीट से विधायक हैं।
वीडी सतीशन केरल विधानसभा में नेता विपक्ष थे। केरल में भले ही कांग्रेस की अगुवाई वाली यूडीएफ ने किसी चेहरे पर चुनाव नहीं लड़ा गया हो, लेकिन पिछले 5 सालों में लेफ्ट फ्रंट के खिलाफ तमाम मुद्दों पर उन्होंने सड़क पर आंदोलनों की अगुवाई की है। उन्होंने एलडीएफ के खिलाफ जनता के खिलाफ नाराजगी को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
सतीशन ने केरल विधानसभा चुनाव में खुद को पिनारयी विजयन के प्रमुख प्रतिद्वंद्वी के तौर पर पेश किया था। सतीशन समर्थकों का तर्क था कि इतने बड़े जनादेश के बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद से वंचित करना जमीनी कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने वाला हो सकता है। सतीसन केरल के मध्यम वर्ग, सिविल सोसायटी और युवा कांग्रेस समर्थकों में काफी सक्रिय हैं। गुटबाजी से दूर उन्होंने पार्टी को एक मंच पर लाने और एलडीएफ को 10 साल बाद सत्ता से हटाने में अहम भूमिका निभाई है।
इंडियन मुस्लिम लीग (IUML) के समर्थन से भी सतीशन का दावा काफी मजबूत हुआ है। मुस्लिम लीग यूडीएफ के प्रमुख सहयोगियों में से एक है। विधानसभा के भीतर भी सतीशन ने वाम मोर्चा के खिलाफ आक्रामक मोर्चा खोला था।
केरल के सीएम (Kerala CM) की रेस में वीडी सतीशन (VD Satheesan) और कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के बीच कड़ा मुकाबला था। इसके साथ-साथ कांग्रेस नेताओं के चार और अन्य नाम भी थे लेकिन आखिरकार कांग्रेस पार्टी ने सही निर्णय लेते हुए वीडी सतीशन को नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !


















