जहानाबाद: जिले में एक बार फिर आपराधिक घटना सामने आई है, जहां अज्ञात लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक की पहचान सन्नी कुमार, निवासी मौर्य नगर (स्टेशन क्षेत्र) के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि सन्नी कुमार ठाकुरवाड़ी घाट से लौट रहे थे, तभी निचली रोड स्थित कच्ची मस्जिद के आगे, पाठक टोली मोड़ के पास कुछ लोगों ने उन पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके शरीर पर तीन जगह चाकू के गहरे निशान पाए गए हैं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत सदर अस्पताल, जहानाबाद लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। परिजन बेहतर इलाज के लिए उसे लेकर पटना रवाना हो चुके हैं।
सूत्रों के अनुसार, हमले में शामिल कुछ संदिग्ध लोगों की पहचान फोटो के आधार पर की गई है, हालांकि घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। इधर, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल घायल की हालत गंभीर बनी हुई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
Jehanabad News: Young man stabbed, condition critical – referred to PMCH, police investigating
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












