स्लग:चार दिवसीय छठ महापर्व का तीसरा दिन, संगम घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब
जहानाबाद:चार दिनों तक चलने वाले सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन जहानाबाद के संगम घाट पर आस्था का भव्य नजारा देखने को मिला। हजारों की संख्या में छठ व्रतियों ने डूबते हुए सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित कर नमन किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस महापर्व की शुरुआत ‘नहाय-खाय’ से होती है, जिसके बाद ‘खरना’ का आयोजन किया जाता है। तीसरे दिन व्रती नदी या तालाब के घाटों पर पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। इसी क्रम में जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों को सजाया-संवारा गया, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
मुख्य छठ घाट, संगम घाट पर विशेष व्यवस्था की गई थी। यहां हजारों व्रती एकत्र होकर पूरे विधि-विधान के साथ भगवान भास्कर की आराधना करते नजर आए। घाटों पर सुरक्षा, सफाई और प्रकाश की बेहतर व्यवस्था भी प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की गई थी।
छठ पूजा के इस पावन अवसर पर पूरा वातावरण भक्ति और आस्था में सराबोर दिखा। अब व्रती अगले दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर इस महापर्व का समापन
Jehanabad News: Joy of Chhath – Thousands of devotees offered Arghya to the setting sun at Sangam Ghat.
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












