DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: अग्निशमन विभाग का व्यापक जागरूकता अभियान, मॉक अभ्यास और निरीक्षण के जरिए ग्रामीणों को किया गया जागरूक

जहानाबाद में अग्नि सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला अग्निशमन पदाधिकारी स्नेही सोनल के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मॉक अभ्यास, निरीक्षण, बैठक और पंपलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिलेवासियों को आग से बचाव के प्रति जागरूक करना और आपात स्थिति में तुरंत सही कदम उठाने की जानकारी देना था। मॉक अभ्यास के तहत शकूराबाद, काको, हुलासगंज और घोसी थाना क्षेत्रों के कई गांवों—मीरगंज, रतनी, गगनकुरा, समसपुर, छोटी काको, औलियाचक, जयनंदन बिगहा, नंदन बिगहा, पच्चियारी हुलासगंज, माधोपुर, रामपुर और लोदीपुर—में लोगों को आग लगने की स्थिति में बचाव, प्राथमिक उपाय और सुरक्षित बाहर निकलने के तरीके सिखाए गए। वहीं, परसविगहा थाना क्षेत्र के अमैन पंचायत भवन में बैठक कर स्थानीय लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा, शहर के प्रमुख संस्थानों—रॉयल रेस्ट हाउस और एएनएस कॉलेज, जहानाबाद—में अग्नि सुरक्षा से जुड़ा निरीक्षण किया गया, ताकि संभावित खतरों की पहचान कर उन्हें समय रहते दूर किया जा सके। साथ ही, विशेष जागरूकता कार्यक्रम के तहत रतनी और धर्मपुर गांव में पंपलेट बांटकर लोगों को आग से बचाव के उपाय बताए गए। इस मौके पर जिला अग्निशमन पदाधिकारी स्नेही सोनल ने कहा कि आग लगने जैसी किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दें। उन्होंने बताया कि आमजन सहायता के लिए विभाग के टोल फ्री नंबर 101 पर कभी भी संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि घरों और खेतों में आग से बचाव के लिए सावधानी बरतें और जागरूक रहें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। विभाग द्वारा ऐसे जागरूकता अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, जिससे जिले में आगजनी की घटनाओं को कम किया जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Jehanabad News: Fire department’s massive awareness campaign, villagers made aware through mock drills and inspections

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News