DW Samachar – Header
BREAKING

Gaya News: नीलगाय की चपेट में आने से सड़क दुर्घटना में दिल्ली के युवक की मौत

गया। नीलगाय की चपेट में आने से घायल बाइक सवार करण कुमार की इलाज के दरम्यान एएनएमसीएच में मौत हो गई। यह घटना गया-राजगीर एनएच 82 पर बीते मंगलवार की देर संध्या जमुआवां – मंझवे के बिच हुआ था, जिसमें बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये थे, जिन्हें प्राथमिक उपचार … Read more

Delhi youth dies in road accident after being hit by Nilgai
Delhi youth dies in road accident after being hit by Nilgai
Gaya News: Delhi youth dies in road accident after being hit by Nilgai

गया। नीलगाय की चपेट में आने से घायल बाइक सवार करण कुमार की इलाज के दरम्यान एएनएमसीएच में मौत हो गई। यह घटना गया-राजगीर एनएच 82 पर बीते मंगलवार की देर संध्या जमुआवां – मंझवे के बिच हुआ था, जिसमें बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये थे, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से एएनएमसीएच रेफर किया गया था।

परिजन भरेती निवासी मिथलेश कुमार ने बताया कि दिल्ली मुगलपुरी निवासी करण कुमार उनके बहनोई हैं और बहन के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होने आये थे, घटना में घायल होने के बाद उनका इलाज चल रहा था, लेकिन उन्हें होश नहीं आया और देर रात उनकी मौत हो गई। करण के माता-पिता को भी इस घटना की सूचना दी गई है और आज बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव दिल्ली भेजने की तैयारी की जा रही है। थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि परिजनों से बयान मिलने पर मामला दर्ज किया जायगा। यह बता दें कि मृतक करण कुमार का ससुराल भरेती निवासी मोहन चौधरी के यहां है और वह अपने साला के साथ सेवतर गया हुआ था, लौटने के दरम्यान हादसा हुआ, जिसके बाद उसे पुलिस हेल्पलाइन की टीम इलाज के लिये सीएचसी लायी। जहां रेफर के बाद एक की मौत हो गई। वहीं अन्य दोनों युवक इलाजरत हैं।

Digital Women Trust

यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़े: BAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़