DW Samachar – Header
BREAKING

BREAKING: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में क्रैश हुआ वायु सेना का फाइटर प्लेन, पायलट सुरक्षित, वीडियो

BREAKING: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में क्रैश हुआ वायु सेना का फाइटर प्लेन, पायलट सुरक्षित, वीडियो
indian air force fighter jet mirage-2000 crashed3542638297721980341.
Indian Air Force fighter jet Mirage-2000 crashed in Madhya Pradesh’s Shivapuri

मध्य प्रदेश में एयरफोर्स का फाइटर प्लेन क्रैश, हादसे के बाद विमान में लगी आग, दोनों पायलट सुरक्षित

मध्य प्रदेश जिले के शिवपुरी में गुरुवार दोपहर एयर फोर्स का फाइटर प्लेन क्रैश हो गया। यह हादसा शिवपुरी जिले के बहरेटा सानी गांव के पास हुआ।

Digital Women Trust
Indian Air Force fighter jet Mirage-2000 crashed in Madhya Pradesh’s Shivapuri

जानकारी के मुताबिक पायलट सुरक्षित बताया जा रहा है। प्लेन में दो पायलट थे। हादसे से पहले दोनों पायलटों ने खुद को इजेक्ट कर लिया था। दोनों ही सुरक्षित हैं। हादसे के बाद जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें दिख रहा है कि पायलट फोन कर अपने साथियों को हादसे की जानकारी दे रहे हैं।

हादसे के बाद लड़ाकू विमान का बुरी तरह से जलते हुए वीडियो भी सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने तुरंत एक टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, वायुसेना का मिराज 2000 लड़ाकू विमान गुरुवार को 2 बजकर 20 मिनट के करीब क्रैश हुआ है। विमान शिवपुरी के करैरा तहसील के सुनारी थाना क्षेत्र में क्रैश हुआ है।

रक्षा अधिकारियों ने जानकारी दी है कि विमान उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जब वह नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया जा रहा है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। हादसे के बाद प्लेन में आग लग गई। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल के पास पहुंच गए थे। पायलटों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।हेलीकॉप्टर क्रैश होने के कारणों का फिलहाल कोई खुलासा नहीं हो सका है।


आगे की खबर अपडेट की जा रही है….

यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़े: स्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़