DW Samachar – Header
BREAKING

भाजपा और आप ने जारी किए पोस्टर, यमुना सफाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर दोनों पार्टियों के नेता के दूसरे पर लगा रहे आरोप

(दिल्ली विधानसभा चुनाव) अगले महीने 5 फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान चरम पर है। हर पार्टी अपने विपक्षी को किसी न किसी तरह से घेरने की कोशिश में है। इस चुनाव में यमुना नदी की सफाई भी एक बड़ा मुद्दा बन गया है। इस मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस … Read more

IMG-20250126-WA0005
Delhi Elections 2025: BJP and AAP Release Posters, Trade Blame Over Yamuna Cleaning and Corruption

(दिल्ली विधानसभा चुनाव)

अगले महीने 5 फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान चरम पर है। हर पार्टी अपने विपक्षी को किसी न किसी तरह से घेरने की कोशिश में है। इस चुनाव में यमुना नदी की सफाई भी एक बड़ा मुद्दा बन गया है। इस मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस लगातार ही आम आदमी पार्टी को घेरे हुए हैं।

Digital Women Trust

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच पोस्टर पॉलिटिक्स जारी है। शनिवार को भी दोनों ही पार्टियों ने एक-दूसरे के खिलाफ पोस्टर जारी किए। आप ने कुछ वीडियो रिलीज किए। आज भाजपा नेता प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल के कटआउट को यमुना में डुबकी लगवाई। केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे प्रवेश वर्मा ने तो केजरीवाल को आज यमुना में डुबकी लगवा भी दी। जी नहीं, असली नहीं प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल के कटआउट को आज यमुना नदी में डुबकी लगवाई।

उस कटआउट में केजरीवाल कान पकड़े देखे जा सकते हैं। इसमें केजरीवाल की तस्वीर के साथ ही लिखा है, मैं फेल हो या, मुझे वोट मत देना 2025 तक यमुना साफ नहीं कर पाया।गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में पार्टी के संकल्प पत्र का तीसरा हिस्सा जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने केजरीवाल जैसा झूठा इंसान अपने पूरे जीवन में नहीं देखा है। अभी कुंभ लगा है, केजरीवाल डुबकी लगा लो तो झूठ बोलने के पाप कट जाएंगे।

शाह ने आप सरकार पर घोटाले करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली में स्कूलों और मंदिरों, गुरुद्वारों को भी नहीं बख्शा। सबके ठेके दे दिए, हजारों करोड़ का घोटाला किया। केजरीवाल ने हर चुनाव में झूठे वादे किए हैं। भाजपा कोरे वादे नहीं करती। इससे पहले 7 जनवरी को भाजपा ने संकल्प पत्र का पहला हिस्सा जारी किया था।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र को ‘विकसित दिल्ली की नींव’ बताया था। इसके बाद 21 जनवरी को संकल्प पत्र का दूसरा हिस्सा पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने जारी किया था। आप के पोस्टर में इस बार भाजपा नेताओं के साथ-साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी और संदीप दीक्षित की भी तस्वीर नजर आई। आप ने दोनों को बेइमानों की लिस्ट में दिखाया।

आप ने पहली बार राहुल गांधी पर भी पोस्टर के जरिए निशाना साधा। वहीं, भाजपा ने एक्स पर शेयर किए पोस्टर में आप नेताओं को गुंडा कहा है। इसमें अरविंद केजरीवाल, ताहिर हुसैन, अमानतुल्लाह खान, नरेश बाल्यान, मोहिंदर गोयल, संजय सिंह, सोमनाथ भारती, ऋतुराज झा, अखिलेश पति त्रिपाठी के नाम हैं।

यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़े: BAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़