
जहानाबाद प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के तहत मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम को लेकर एक विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. देवेन्द्र प्रसाद ने किया। कार्यक्रम में जिले के स्वास्थ्य संस्थानों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, अस्पताल प्रबंधक, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक एवं ए.एन.एम. को प्रशिक्षित किया गया।
प्रशिक्षण सत्र में पीरामल स्वास्थ्य के रवि रंजन कुमार और जिला स्वास्थ्य समिति, जहानाबाद के जिला योजना समन्वयक सुनील कुमार ने PMSMA की कार्यप्रणाली को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि हर माह की 9वीं तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान आयोजित किया जाता है, जिसमें गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जांच और परामर्श दिया जाता है।
प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि 9वीं तारीख को जांच के दौरान चिन्हित किए गए हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी (HRP) मामलों का फॉलो-अप 21वीं तारीख को किया जाता है। इन मामलों की रिपोर्ट PMSMA पोर्टल पर अपडेट की जाती है ताकि गर्भवती महिलाओं को आवश्यक देखभाल और उपचार मिल सके।
सुरक्षित मातृत्व स्वास्थ्य देखभाल को प्रभावी बनाने के लिए जिला स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। PMSMA के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को समय पर आवश्यक चिकित्सीय सुविधा प्रदान करने, सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने का लक्ष्य रखा गया है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मातृ स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












