
भारत के ओलिंपिक चैंपियन और स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) ने शादी रचा ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर रविवार को इसका एलान किया।



नीरज चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा है की “जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ। हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं जो हमें इस पल में एक साथ लाया।”

उनकी पत्नी का नाम हिमानी मोर है। हिमानी एक प्रोफेशनल टेनिस खिलाड़ी हैं और विश्वविद्यालय खेलों में भारत की तरफ से हिस्सा ले चुकी हैं। मूलतः हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली हिमानी फिलहाल अमेरिका के मसकट (mascquote) में एक प्रशिक्षु के रूप में कार्यरत हैं। हिमानी के पिता मीना मोर भी एक टेनिस प्रशिक्षु हैं।

सोनीपत में हुए शिक्षा:
संयोग से हिमानी मोर ने सोनीपत के लिटिल एंगल्स स्कूल से पढ़ाई की है, जहां भारत के मौजूदा नंबर 1 पुरुष एकल खिलाड़ी सुमित नागल ने भी पढ़ाई की है। स्कूल के अनुसार, उन्होंने 2017 में ताइवान में विश्व विश्वविद्यालय टेनिस चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
अपडेट जारी है………
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












