
जहानाबाद : इंजीनियरिंग कॉलेज एवं कामता प्रसाद स्नातक महाविद्यालय में एड्स जागरूकता कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में किया गया। इस कार्यक्रम में जहानाबाद के एन.एस.एस प्रतिनिधि व रेड रिबन क्लब जहानाबाद के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो० प्रवीण दीपक ,सदर अस्पताल, जहानाबाद के सलाहकार डॉ०विजय कुमार सिन्हा एवं पुनम कुमारी ने एड्स जागरूकता पर चिकित्सा विज्ञान के आलोक में विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि एड्स छुआछूत की बीमारी नहीं है। एड्स के संबंध में जानकारी प्राप्त करना जरूरी है। जानकारी ही बचाव कर सकता है।
बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति एचआईवी पॉजिटिव पाए गए लोगों के लिए ए.आर.टी.केन्द्रों ईलाज की सुविधा उपलब्ध कराई है ,जहां निशुल्क ईलाज मिलता है। अतः आप को चाहिए कि अगर किसी व्यक्ति को एड्स अथवा एस टी डी रोग है तो उन्हें केन्द्र पर ईलाज करायें। सलाहकार विजय कुमार ने बताया कि दवाईयां लेते रहने से जीवन बचाया जा सकता है। उपस्थित छात्रों एवं छात्राओं को अनुशासित व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी गई। कामता प्रसाद स्नातक महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ० दिलीप कुमार ने की।

वहीं इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ० द्वारकादास नीमा ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस जागरूकता अभियान को और अधिक गति देने की जरूरत है। हमारे शिक्षित युवा छात्र -छात्राएं जागरूकता फैला कर समाज का भला कर सकते हैं।
कार्यक्रम का संचालन एनएसएस इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो० शशि कुमार ने की। धन्यवाद ज्ञापन प्रो० पुरुषोत्तम कुमार ने किया। इस अवसर पर शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों सहित सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
जहानाबाद से बरूण कुमार
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












