DW Samachar – Header
BREAKING

रक्तदान में गौरव राय ने बनाया शतक; 1985 से आकस्मिक शुरू हुआ यह सिलसिला अब बन गया है जुनून: गौरव

रक्तदान में गौरव राय ने बनाया शतक; 1985 से आकस्मिक शुरू हुआ यह सिलसिला अब बन गया है जुनून: गौरव
oxygen man gaurav rai donated blood for 100th times 7583823382843622846.
Gaurav Rai donated blood for 100th times

ऑक्सीजन मैन के नाम से मशहूर गौरव राय ने आज अपनी मां की पुण्यतिथि पर 100वीं बार रक्तदान किया। गौरव राय पेशे से  व्यवसायी हैं लेकिन लोग उन्हें उनके समाज के लिए किए गए कार्यों से ज्यादा जानते है। उनके मुताबिक वर्ष 1984-85 में किसी रिश्तेदार की जरूरत से शुरू हुआ सिलसिला कब जुनून में बदल गया पता हीं नहीं चला। उन्होंने अबतक 368 लोगों को अपने इस रक्तदान के कारवें में शामिल किया है, यानी की 368 नए लोगों को प्रेरित कर इस नेक कार्य के लिए राजी किया है।

रक्तदान के अलावा गौरव का महिला उत्थान में भी योगदान सराहनीय है। उन्होंने बच्चियों को वर्कप्लेस में महावारी में होने वाली दिक्कतों को समझते हुए कई सरकारी विद्यालय या कॉलेजों में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन लगवाए हैं। साथ ही ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से प्रेरित करते हुए उन्हें सिलाई मशीन उपलब्ध कराया और साथ ही अन्य ग्रामीण महिलों को भी सिलाई सीखने और स्वरोजगार से जोड़ने का एक चेन बनाया जिससे की सर्वाधिक महिलाए स्वावलंबी बनें। उन्होंने जरूरतमंद और मेधावी बच्चों के बीच शिक्षा एवं खेल सामग्री के रूप में सहायता पहुंचा कर उन्हे आगे बढ़ने में उनकी मदद की है। सबसे बड़ी बात यह है की उनके इस पूरे सफर में उन्होंने यह सारा काम खुद की और अपने दोस्तों की मदद से की और उन्होंने किसी नेता या संस्था से न जुड़ कर अपने आसपास के लोगों को प्रेरित कर और उनकी मदद से किया है।

Digital Women Trust

आपको बता दें कि एक वर्ष में एक रक्तदाता सर्वाधिक 4 बार हीं रक्तदान कर सकते है।


#Bihar #Jehanabad #JehanabadNews #जहानाबाद #dwsamachar #GauravRai #OxygenaMan Gaurav Rai गौरव राय #blooddonation #century #Bihar

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़