DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद के सांसद प्रतिनिधि बनाये गये धर्मपाल सिंह यादव, राजद नेताओं ने दी बधाई

Congratulations to Dharampal Singh Yadav on being made MP representative.

राजद के जिलाध्यक्ष महेश ठाकुर ने भी दी बहुत बधाई।

सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने से क्षेत्रीय विकास की गति होगी तेज- परमहंस, कहा, आमजनों को अपनी समस्या सांसद तक पहुंचाने में होगी सुविधा।


जहानाबाद सांसद डाॅ सुरेन्द्र प्रसाद यादव के द्वारा जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र के तहत जहानाबाद जिला का राजद के तेज तर्रार नेता सह वार्ड पार्षद धर्मपाल सिंह यादव को सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने पर राजद के कार्यकर्ताओं ने सांसद एवं सांसद प्रतिनिधि को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। राजद के प्रधान महासचिव परमहंस राय ने कहा कि सांसद ने क्षेत्र की स्थिति व सामाजिक कार्य में सक्रिय रहने वाले पार्टी के नेता को प्रतिनिधि बनाकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आमजनों को अपनी समस्या सांसद तक पहुंचाने में कोई परेशानी नही होगी और क्षेत्रीय विकास की गति भी तेज होगी।

वहीं नव मनोनित सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी मिली है, वे बेहतर ढंग से इसका निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि जहानाबाद जिला की समस्याओं से सांसद को रूबरू कराने एवं आम जनता के कार्यो को निष्पादन करना ही उनका लक्ष्य होगा।

बधाई देने वालों में स्थानीय विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव, मखदुमपुर विधायक सतीष दास, पूर्व विधायक डाॅ सच्चितानंद यादव, सूबेदार दास, राजद के जिलाध्यक्ष महेश ठाकुर, प्रवक्ता डाॅ शशिरंजन उर्फ पप्पू यादव, सुरेश यादव, वार्ड पार्षद संजय यादव, रमेश यादव, मरछु रविदास, अशोक देवरिया, फतो खां, कारु पंडित, बैकुण्ठ यादव, वीरेंद्र राउत, युवा जिलाध्यक्ष पिन्टू उर्फ छोटू यादव, पप्पू मल्लिक, सतीश देवरिया, मधेश यादव, उमेश कुमार यादवेन्दू, मिथिलेश यादव सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता शामिल हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News