
जहानाबाद : जिले शकूराबाद बभना रोड में परसबिगहा थाना क्षेत्र के ग्राम आलमपुर के पास पैदल जा रहे तीन व्यक्ति को तेज गति जा रही स्कार्पियो ने ठोकर मार फरार हो गया। तीनो घायलों को तत्काल सदर अस्पताल जहानाबाद लाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक को गम्भीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया वहीं दुसरे को जहानाबाद में इलाज जारी है। और एक का शकूराबाद अस्पताल में इलाज चल रहा है.
घायल परसबिगहा थाना क्षेत्र के ग्राम छोटकी चैनपुरा निवासी बिक्रम कुमार एवं कर्ण कुमार बताया गया है। हेमंती देवी का शकूराबाद अस्पताल में इलाज चल रहा है।
वही घायल बिक्रम ने बताया हमलोग दोनों चचेरे भाई है, किसी काम से पिपरपाती जा रहे थे कि अचानक पिछे से तेज रफ्तार से स्कार्पियो हम तीनो को ठोकर मारते हुए फरार हो गया।
वही उन्होंने बताया कि हमलोग तीनो घायलावस्था में थे कि लोग दौड़कर आये और हम-तीनो स्थानीय लोगों के द्वारा शकूराबाद अस्पताल में लाया गया वहां इलाज के दौरान दो लोगों को जहानाबाद सदस्य कर दिया गया।वही कर्ण की स्थिति काफी गम्भीर रहने के फलस्वरूप पटना रेफर कर दिया गया है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












