
जहानाबाद : शहर से आगे मई हॉल्ट के पास हुई सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए हैं। दो की स्थिति गंभीर है जिन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटना के बारे में साथ आए परिजनों ने बताया कि यह सभी लोग परस बीघा थाना क्षेत्र के जोगा बीघा गांव के रहने वाले हैं।
बताया जा रहा है कि पटना से ऑटो में सवार होकर पूरा परिवार अपने गांव जा रहा था। मई हॉल्ट के पास ऑटो के आगे में अचानक से कुत्ता आ गया। कुत्ता को बचाने के लिए ऑटो ड्राइवर ने ब्रेक लगे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर होते ही ट्रक के आगे ऑटो पलट गया। ऑटो में सवार पांच में से चार लोगों को चोट आई है। जिन दो लोगों की हालत गंभीर थी उन्हें डॉक्टरों ने पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया है।
बता दें जहानाबाद से आगे गया जाने वाली रास्ते में हर दिन कोई ना कोई वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहा है। दरअसल नहीं बन रही फोरलेन सड़क पर अभी किसी तरह का कोई नियम और व्यवस्था नहीं है ऐसे में गाड़ियां अनियंत्रित रूप से चल रही है। जिसका परिणाम है कि हर दिन दुर्घटना में लोग या तो घायल हो रहे हैं या मारे जा रहे हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












