DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

आतिशी बनेंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने किया नाम का एलान

Atishi to replace Arvind Kejriwal as Delhi Chief Minister

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया है। वर्तमान में शिक्षा मंत्री आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनेंगी। अरविंद केजरीवाल के आवास पर विधायक दल की बैठक में केजरीवाल ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा जिस पर विधायकों ने अपनी मुहर लगा दी। वह अरविंद केजरीवाल की जगह दिल्ली सरकार का कार्यभार संभालेंगी। शाम 4:30 बजे केजरीवाल उपराज्यपाल विनय सक्सेना को इस्तीफा सौंपेंगे। इसी हफ्ते नए मुख्यमंत्री और कैबिनेट का शपथ ग्रहण भी होगा। 26 और 27 सितंबर को 2 दिन का विधानसभा सत्र बुलाया गया है।

13 सितंबर को शराब नीति केस में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद केजरीवाल ने 15 सितंबर को मुख्यमंत्री पद छोड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि, ‘अब जनता तय करे कि मैं ईमानदार हूं या बेईमान। जनता ने दाग धोया और विधानसभा चुनाव जीता तो फिर से कुर्सी पर बैठूंगा। नए मुख्यमंत्री के ऐलान से पहले आम आदमी पार्टी ने साफ कर दिया है कि यह पद विधानसभा चुनाव तक के लिए दिया जा रहा है। अगले लोकसभा चुनाव में जीत मिली तो दोबारा केजरीवाल ही मुख्यमंत्री बनेंगे। आतिशी का जन्म दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर विजय कुमार सिंह और त्रिप्ता वाही के घर हुआ था । उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल से की। उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज में इतिहास में ग्रेजुएशन और ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय में शेवनिंग छात्रवृत्ति पर मास्टर की डिग्री हासिल की। कुछ साल बाद, उन्होंने शैक्षिक अनुसंधान में रोड्स स्कॉलर के रूप में ऑक्सफोर्ड से अपनी दूसरी मास्टर डिग्री हासिल की। आतिशी आप की स्थापना के समय ही पार्टी में शामिल हो गई थीं। वह 2013 के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की घोषणापत्र मसौदा समिति की प्रमुख सदस्य थीं। आप का कहना है कि उन्होंने पार्टी के गठन के शुरुआती दौर में इसकी नीतियों को आकार देने में अहम भूमिका निभाई थी। आतिशी आप प्रवक्ता भी रहीं। उन्होंने जुलाई 2015 से अप्रैल 2018 तक दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री रहे मनीष सिसोदिया के सलाहकार के तौर पर काम किया और दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर सुधारने के लिए कई योजनाओं पर काम किया.साल 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में उन्होंने पार्टी के टिकट पर कालकाजी क्षेत्र से चुनाव जीता और बीजेपी प्रत्याशी को 11 हजार से अधिक मतों से मात दी। पार्टी में आतिशी के बढ़ते सियासी कद का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 2020 के चुनाव के बाद उन्हें आम आदमी पार्टी की गोवा इकाई का प्रभारी बनाया गया और अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से उन्हें अपने सबसे भरोसेमंद सिपहसालार की जगह दी है।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News