
जहानाबाद दशहरा को लेकर जिले में पूजा पंडाल बनाने का कार्य पूजा समितियों के द्वारा शुरू कर दिया गया है। पूजा पंडाल बनाते समय सबसे महत्वपूर्ण बिजली से सुरक्षा का ख्याल रखना होता है। इसे लेकर विधुत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि बिजली से सुरक्षा को लेकर पंडाल बनाते समय कुछ नियमों और शर्तों का पालन करना आवश्यक होता है।उन्होंने पूजा समितीयो से आग्रह किया है कि पूजा पंडाल के निर्माण में उपयोग किए जाने वाले विधुत सामग्रियों की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का ध्यान निश्चित तौर पर रखें। बिजली के तारों को पानी से दूर रखे और उन्हें सूखे स्थान पर स्थापित करे।उन्होंने बताया कि पंडाल का निर्माण भारतीय विधुत नियम 1956 के अनुसार गुजर रहे विधुत तारो से कम से कम होरिजेंटल 1.2 मीटर एवं वर्टिकल 2.5 मीटर की दूरी रखना अनिवार्य है। इन नियमों और शर्तों का पालन करके हम पूजा पंडाल के निर्माण को सुरक्षित और सफल बना सकते हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












