रवि, अप्रैल 12, 2026

जम्मू-कश्मीर में पहले चरण का मतदान शुरू, सात जिलों की 24 सीटों पर डाले जा रहे वोट, पहले 2 घंटे में 1.11 प्रतिशत हुई वोटिंग

Phase 1 of voting begins in J&K, first election in 10 years

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर में आज 10 साल बाद विधानसभा चुनाव का पहला चरण सुबह 7 बजे से धूमधाम के साथ शुरू हआ। शाम छह बजे तक मतदान होगा। बता दें कि अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 निरस्त किए जाने के बाद से जम्मू कश्मीर में यह पहला विधानसभा चुनाव है। राज्य में इससे पहले साल 2014 में विधानसभा चुनाव हुए थे। 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होने से घाटी की आवाम में उत्साह छाया हुआ है। जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग आज हो रही है।

पहले चरण में सात जिलों की 24 विधानसभा सीट के लिए वोट डाले जा रहे हैं। मतदान को लेकर बूथ केंद्र पर सुबह से ही लोगों की लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है। इसमें 23.27 लाख वोटर्स शामिल होंगे। पहले फेज में अनंतनाग की 7, पुलवामा की 4, कुलगाम, किश्तवाड़ और डोडा की 3-3, शोपियां और रामबन की 2-2 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। डोडा, रामबान और किश्तवाड़ जिले जम्मू डिवीजन जबकि अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम और शोपियां कश्मीर डिवीजन में आते हैं। पुलवामा की पंपोर सीट पर सबसे ज्यादा 14 कैंडिडेट हैं। वहीं अनंतनाग की बिजबेहरा सीट पर केवल 3 उम्मीदवारों के बीच में चुनावी लड़ाई है। सुबह 9 बजे तक 11.11 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। सबसे ज्यादा किश्तवाड़ 14.83% मतदान हुआ, जबकि सबसे कम पुलवामा में 9.18% वोट डाले गए। जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को तीन फेज में वोटिंग होगी। नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। पीएम मोदी ने लोगों से वोट करने की अपील करते हुए कहा, जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण की शुरुआत होने के साथ, आज मैं मतदान करने वाले सभी निर्वाचन क्षेत्रों के लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के उत्सव को मजबूत करने का आग्रह करता हूं। मैं युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने का भी आग्रह करता हू।

जेपी नड्डा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में प्रथम चरण के लिए मतदान कर रहे समस्त मतदाताओं विशेषकर युवाओं से भारी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं। आपका प्रत्येक वोट सुरक्षित, शांत और प्रगति के पथ पर उन्मुख जम्मू-कश्मीर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विगत वर्षों में प्रदेश ने एक लंबे संघर्ष के बाद शांति, सुरक्षित भविष्य और सर्वस्पर्शी लोकतंत्र के नए दौर में प्रवेश किया है, यह चुनाव जन-जन के उत्कर्ष का नया सवेरा लेकर आएगा। जम्मू-कश्मीर के लोग अपने अधिकारों की रक्षा करने और सच्चे विकास और पूर्ण राज्य के दर्जे के एक नए युग की शुरुआत करने के लिए बेहद उत्सुक हैं। 24 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का पहला चरण शुरू होने के साथ, हम सभी से अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने और बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह करते हैं।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News