DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निकालना शुरू, प्रवासियों को विमान में बैठाकर भारत भेजा गया

205 illegal Indian immigrants deported by the Trump Govt in US Air Force C-17 military aircraft
205 illegal Indian immigrants deported by the Trump Govt in US Air Force C-17 military aircraft
205 illegal Indian immigrants deported by the Trump Govt in US Air Force C-17 military aircraft

पिछले महीने 20 जनवरी को अमेरिका में राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कई कठोर और बड़े फैसले लिए थे। ट्रंप के लिए गए फैसलों में एक अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे प्रवासी भी शामिल थे। प्रवासियों में हजारों भारतीय भी ऐसे हैं जो अमेरिका में अवैध रूप से निवास कर रहे हैं।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद अब अमेरिका से अवैध भारतीय प्रवासियों को निर्वासित करना शुरू कर दिया है और एक सैन्य विमान भारतीयों को लेकर देश से रवाना हुआ है। अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे किसी भी देश के नागरिकों को डोनाल्ड ट्रंप का यह बर्ताव शायद पसंद नहीं आ रहा होगा। राष्ट्रपति बनने से पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने अपने कठोर फैसले जाहिर कर दिए थे। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने अवैध प्रवासियों को देश से बाहर निकालने के लिए सेना की मदद ली है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, एक अधिकारी ने बताया कि अवैध प्रवासियों को लेकर अमेरिका की एक सैन्य उड़ान सोमवार को भारत के लिए रवाना हुई। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने बिना दस्तावेज वाले प्रवासियों पर अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। सी-17 विमान अवैध प्रवासियों को लेकर भारत के लिए रवाना हुआ है, लेकिन कम से कम 24 घंटे में पहुंचेगा। ट्रंप ने अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़ा निर्वासन करने का वादा किया था, और अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन ने निर्वासन के लिए चिह्नित 15 लाख लोगों में से लगभग 18,000 भारतीय नागरिकों की सूची तैयार की है।

white house on illegal indian immigrant
white house on illegal indian immigrant

हालांकि, अभी साफ नहीं हुआ है कि इस उड़ान में कितने भारतीय सवार थे। डाटा के अनुसार, 2024 तक 2047 भारतीय ऐसे हैं जो बिना किसी कागजात के अमेरिका में रह रहे हैं। इनमें से 17,940 आखिरी निष्कासन आदेश के तहत हैं और अन्य 2,467 ICE के प्रवर्तन और निष्कासन संचालन के तहत हिरासत में हैं। 1.4 करोड़ व्यक्ति अमेरिका में अवैध तरीके से रह रहे हैं।अनधिकृत अप्रवासियों को अक्सर ‘बिना दस्तावेज वाले’ या ‘अवैध अप्रवासी’ कहा जाता है।जब अमेरिका से अवैध प्रवासियों को भारत वापस भेजने की योजना के बारे में पूछा गया, तो भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत हमेशा से अवैध नागरिकों की वापसी के लिए तैयार रहा है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि भारत इस बात की पुष्टि कर रहा है कि अमेरिका से किन लोगों को वापस लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हर देश के साथ, और अमेरिका भी इसका अपवाद नहीं है, हमने हमेशा कहा है कि अगर हमारा कोई नागरिक अवैध रूप से वहां रह रहा है, और यह पुष्टि हो जाती है कि वे भारतीय हैं, तो हम उनकी वापसी के लिए तैयार हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जनवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की थी। उन्होंने कहा था कि मोदी अवैध भारतीय प्रवासियों को वापस लेने के मामले में सही फैसला लेंगे। दोनों नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई थी। भारत सरकार भी इस मामले पर नजर बनाए हुए है और पुष्टि कर रही है कि किन प्रवासियों को वापस लाया जाएगा। आने वाले दिनों में और भारतीयों को अमेरिका से निर्वासित किया जा सकता है।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News