13 अगस्त को दिल्ली समेत 16 राज्यों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी है। उत्तराखंड, हिमाचल और यूपी में भारी बारिश का अलर्ट जारी है।
16 States Rain Alert: IMD Weather Warning
देश में मानसून का असर लगातार बना हुआ है और कई राज्यों में आज 13 अगस्त को मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, गुजरात और महाराष्ट्र समेत देश के 16 राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिलने के आसार हैं।
इलाकों में अगले 10 घंटों के भीतर भारी बारिश के साथ 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलने की भी संभावना है। पहाड़ी राज्यों में बारिश के कारण भूस्खलन और सड़क बाधित होने का खतरा बना हुआ है, ऐसे में पहाड़ी इलाकों की यात्रा करने वालों को मौसम विभाग की चेतावनी जरूर देखनी चाहिए।
IMD के ताजा अपडेट में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आज भारी बारिश की चेतावनी दर्ज है।
देश के 16 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश, आंधी और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का दौर भी देखने को मिल सकता है। लगातार बारिश के कारण कई शहरों में तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
दिल्ली,यूपी बिहार में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल
दिल्ली (13 अगस्त- बारिश-आंधी का अलर्ट): मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज बारिश के साथ आंधी और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। वहीं, दिल्ली में आज यानी 13 अगस्त को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
वहीं उत्तरप्रदेश के गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, कानपुर, झांसी, बहराइच, गोंडा, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मिर्जापुर, जौनपुर, गोरखपुर, महाराजगंज, संतकबीरनगर, सोनभद्र और मऊ समेत कई जिलों में बारिश और गरज-चमक की चेतावनी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान की स्थिति बन सकती है, जबकि पश्चिमी यूपी में गरज-चमक और तेज हवा का असर रहेगा। वहीं, लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
बिहार में आज मौसम कैसा रहेगा
बिहार में आज 13 अगस्त भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के गया, जहानाबाद, पटना, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया और मुंगेर जिले में बारिश और आंधी की स्थिति बन सकती है। वहीं कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
झारखंड (13 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की प्रबल संभावना): साहेबगंज, दुमका, जामताड़ा, जमशेदपुर, सरायकेला, खूंटी, गुमला, रांची, पलामू, रामगढ़ और चतरा में बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवा चल सकती है। वहीं, रांची में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
उत्तराखंड में आज मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड में 13-14 अगस्त-तेज बारिश-आंधी का अलर्ट जारी हुआ है। बागेश्वर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल और ऋषिकेश में भारी बारिश और गरज-चमक की चेतावनी है। IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक आज उत्तराखंड में भारी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है, जबकि 14 अगस्त को बहुत भारी बारिश का खतरा है। वहीं, देहरादून में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
हिमाचल में आज मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल (13 अगस्त-बारिश-तूफान की चेतावनी): कुल्लू, मंडी, चंबा, सोलन, कांगड़ा, बिलासपुर, सिरमौर, किन्नौर, लाहौल स्पीति और ऊना में भारी बारिश की चेतावनी है। IMD के मुताबिक आज राज्य में भारी बारिश का दौर रह सकता है, जबकि 14 अगस्त को कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश की संभावना है। वहीं, मनाली में आज अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
वहीं जम्मू कश्मीर और पंजाब के कई इलाकों के लिए बारिश और तेज तूफान की संभावनाएं मौसम विभाग ने जताई है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















