DW Samachar – Header
BREAKING

जिंबाब्वे ने पाकिस्तान को 1 रन से हराकर कराया कराची के लिए फ्लाइट का टिकट

T20 वर्ल्ड कप मैं इस बार सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हुई है कि आखिर कौन सा मैच और कौन सी टीम उलटफेर का शिकार हो रही है। पहले आयरलैंड ने इंग्लैंड को हराकर इस T20 वर्ल्ड कप का पहला उलटफेर किया तो आज जिंबाब्वे ने पाकिस्तान को 1 रनों से हराकर कराची के … Read more

Zimbabwe beat Pakistan by 1 run
Zimbabwe beat Pakistan by 1 run
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

T20 वर्ल्ड कप मैं इस बार सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हुई है कि आखिर कौन सा मैच और कौन सी टीम उलटफेर का शिकार हो रही है। पहले आयरलैंड ने इंग्लैंड को हराकर इस T20 वर्ल्ड कप का पहला उलटफेर किया तो आज जिंबाब्वे ने पाकिस्तान को 1 रनों से हराकर कराची के लिए फ्लाइट का टिकट बुक कर दिया। ऐसा इसलिए भी कहना अतिशयोक्ति नहीं है क्योंकि पाकिस्तान दो मैच हारकर फिलहाल पॉइंट टेबल पर पांचवे नंबर पर और अब उसका टॉप टू में पहुंचना काफी मुश्किल हो चुका है।

पर्थ में खेले गए इस मैच में जिंबाब्वे ने पहले टॉस जीता और बैटिंग करने का निर्णय लिया लो स्कोरिंग मैच में जिंबाब्वे ने मात्र 130 रन बनाए। हालांकि शुरुवात अच्छी रही। सलामी जोड़ी ने जिंबाब्वे के लिए 42 रनों की साझेदारी कर डाली और पूरी टीम 13.5 ओवर में 95 के पर पहुंच चुकी थी लेकिन इसके बाद से जिंबाब्वे का विकेट गिरना शुरू हुआ और देखते ही देखते 130 पर जा कर रुक गई। मधवेरे ने 17 और इर्विन ने 19 रनों के योगदान दिया जबकि 31 रनों की पारी खेलकर सीन विलियम्स टॉप स्कोरर रहे। अंत में ब्रेड एवंस ने जरूर 15 गेंदों में 19 रनों की पारी खेलकर जिम्बाब्वे को एक फाइटिंग स्कोर तक पहुँचाया।

Digital Women Trust

पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद वसीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट झटके जबकि शादाब खान ने 3 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा। हैरिस रउफ को एक विकेट मिला जबकि शाहीन अफरीदी और नसीम साह को कोई सफ़लता नहीं मिली। 131 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम शायद काफी कैजुअल अप्रोच के साथ बैटिंग शुरू की। बाबर आजम एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुए उन्होंने सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रिजवान भी14 रनों के निजी स्कोर पर बोल्ड हुए। हालांकि मसुद ने जरूर एक छोर संभाले रखा लेकिन दूसरे छोर से नियमित अंतराल पर विकेट गिरते चले गए।

अंतिम ओवर में जीत के लिए 11रनों की आवश्यकता थी। नवाज़ 22 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि वसीम ने 12 रनों की पारी खेली लेकिन ब्रैड एवंस ने पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अंतिम ओवर में सिर्फ 9 रन देकर पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ा दी है। सिकन्दर राजा ने 25 रन देकर 3 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच रहे। इस तरह से अब पाकिस्तान से ऊपर जिम्बाब्वे है क्योंकि उसके दो मैचों में एक जीत और एक बिना किसी रिजल्ट के समाप्त होने के कारण पूरे तीन अंक है और नेट रन रेट के आधार पर वह साउथ अफ्रीका से पीछे है। जबकि पाकिस्तान को अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार है। ऐसे में उसकी मुश्किलें बढ़ गई है और अब सोशल मीडिया पर उसके कराची के लिए फ्लाइट टिकट किये जाने की बातें भी कही जाने लगी है।

अमन पांडेय

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़