DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

श्राद्धकर्म से लौट रहे युवक पर हमला, चाकू मारकर बुरी तरह घायल

Young man returning from Shraddha ritual attacked, badly injured by stabbing him

गंभीर हालत में पटना पीएमसीएच रेफर, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

जहानाबाद जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है। रविवार रात करीब 8:30 बजे पाली थाना क्षेत्र के मुरारी टांड़ गांव निवासी नीतीश कुमार को अपराधियों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

नीतीश कुमार अपने रिश्तेदार के यहां महादेवपुर गांव में श्राद्धकर्म का भोजन कर लौट रहे थे। जैसे ही वह अपने गांव मुरारी टांड़ के करीब पहुंचे, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

हमले के दौरान घायल युवक ने शोर मचाया, जिससे आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। परिजनों ने तत्काल सदर अस्पताल, जहानाबाद पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News