DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: नीतीश कुमार की “प्रगति यात्रा” को लेकर जहानाबाद में कुछ ऐसी रहेंगी यातायात व्यवस्था

Traffic arrangements will be like this in Jehanabad due to Nitish Kumar’s “Pragati Yatra”

जहानाबाद- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने “प्रगति यात्रा” के तहत 14 फरवरी 2025 को जहानाबाद पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री अपने यात्रा के दौरान जिले के विभिन्न जगहों पर लोगों से मुलाकात करेंगे तथा विभिन्न प्रियजनों/भवनों का शिलान्यास करेंगे। उनके आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले में विशेष यातायात प्रतिबंध लागू किए गए हैं।

प्रशासन ने यातायात को सुचारू बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कई मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई है। जिन मार्गों पर यातायात बदलाव और प्रतिबंध रहेगा वह इस प्रकार हैं।

यातायात प्रतिबंध और वैकल्पिक मार्ग:

  1. गया से पटना जाने वाले वाहन – एनएच-22 से पटना जाएंगे, शहर में प्रवेश पूरी तरह निषेध रहेगा।
  2. पटना से गया जाने वाले वाहन – एनएच-22 से सीधे गया जाएंगे, शहर के अंदर कोई वाहन नहीं आएगा।
  3. अरवल से घोषी और हुलासगंज जाने वाले वाहन – मखदुमपुर थाना के सामने से होकर गुजरेंगे, शहर में प्रवेश वर्जित रहेगा।
  4. काको से पटना जाने वाले वाहन – पाली थाना के सामने से होकर पटना की ओर जाएंगे, शहर में नहीं घुसेंगे।
  5. हुलासगंज से पटना जाने वाले वाहन – इस्लामपुर और एकंगरसराय होते हुए पटना जाएंगे, शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा।
  6. घोषी से पटना जाने वाले वाहन – ओकरी और दनियाँवा या इस्लामपुर और एकंगरसराय होकर पटना जाएंगे, शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा।
  7. घोषी से गया जाने वाले वाहन – हुलासगंज होते हुए गया जाएंगे, शहर में नहीं घुस सकेंगे।
Traffic arrangements will be like this in Jehanabad due to Nitish Kumar's "Pragati Yatra".
Traffic arrangements will be like this in Jehanabad due to Nitish Kumar’s “Pragati Yatra”

शहर में प्रतिबंधित क्षेत्रों का समय और नियम:

  • ऑटो परिचालन – 14 फरवरी को 11:00 बजे से 15:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा।
  • कनौदी ओवरब्रिज (पटना रोड) – 11:00 बजे से 15:00 बजे तक कोई भी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेगा।
  • राजाबाजार वाईपास – 11:00 बजे से 15:00 बजे तक शहर में वाहन प्रवेश वर्जित।
  • एरकी मोड़ – 11:00 बजे से 15:00 बजे तक वाहनों की एंट्री पर रोक।
  • शहर के भीतर छोटे वाहनों की अनुमति:
  • अलगना मोड़ से एयरोड्राम होते हुए छोटे वाहन शहर में प्रवेश कर सकेंगे, लेकिन उन्हें मुख्य सड़कों पर आने की अनुमति नहीं होगी।
  • राजाबाजार वाईपास के आगे शहर की ओर कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा।

प्रशासन ने की अपील:

प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वे दिए गए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन कर सहयोग दें।

नोट: अपरिहार्य परिस्थितियों में यातायात नियमों में परिवर्तन संभव है। विशेष परिस्थितियों में पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) से संपर्क कर आवश्यक निर्देश प्राप्त किए जा सकते हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News