DW Samachar – Header
BREAKING

क्या साउथ अफ्रीका के ख़िलाफ़ पाकिस्तान की जीत ने भारत की टेंशन बढ़ा दी है?

What Happens If Game Gets WASHED OUT
What Happens If Game Gets WASHED OUT

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

टी-20 वर्ल्ड कप चल रहा है और ग्रुप स्टेज के मैचों में पिछले दिनों काफी बदलाव देखने को मिले। पाकिस्तान इसमें सबसे बड़ा फैक्टर साबित हो रहा है। पाकिस्तान की इस जीत के साथ ही सेमीफाइनल का समीकरण उलझ चुका है। बात करते हैं इस जीत के बाद पाकिस्तान के सेमीफ़ाइनल में पहुंचने की संभावना की। ऐसी संभावनाओं के बाद भारतीय टीम की परेशानी बढ़ने की भी संभावना है क्योंकि पाकिस्तान का रन रेट बेहतर है।

पाकिस्तान ने दक्षिण अफ़्रीका को हरा कर न केवल सेमीफ़ाइनल में पहुंचने की संभावना को बरक़रार रखा है बल्कि भारत से भी बेहतर रन रेट बना कर उसने टीम इंडिया के भी होश उड़ा दिए हैं। यानी पाकिस्तान के जीतने की सूरत में भारत को अपना मैच ज़िम्बाब्वे से जीतना या टाई/ड्रॉ करना होगा, क्योंकि उसके फ़िलहाल छह अंक हैं। ग्रुप 2 के सभी मैच छह तारीख को होने वाले हैं। सबसे पहला मैच दक्षिण अफ़्रीका और नीदरलैंड्स के बीच है। दक्षिण अफ़्रीका पांच अंकों के साथ फ़िलहाल ग्रुप-2 में दूसरे नंबर पर है और सेमीफ़ाइनल में पहुंचने के लिए उसे ये मैच जीतना होगा। यह मैच जीतने की सूरत में दक्षिण अफ़्रीका के सात अंक हो जाएंगे और वो आसानी से सेमीफ़ाइनल में पहुंच जाएगा, लेकिन हारने की सूरत में उसका सेमीफ़ाइनल में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा।

Digital Women Trust

अब साउथ अफ्रीका की मुश्किलों के क्योंकि दूसरे मैच में बांग्लादेश और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे. इन दोनों ही टीमों के फ़िलहाल चार-चार अंक हैं. तो दक्षिण अफ़्रीका के हारने की सूरत में इस मैच का विजेता सेमीफ़ाइनल में पहुंचेगा। लेकिन सवाल यही है कि अगर दक्षिण अफ्रीका जीत जाती है तो फिर क्या होगा। ऐसी स्थिति में पाकिस्तान भी अगर बांग्लादेश से जीतता है तो फिर भारत दोनों के बराबर अंक हो जाएंगे और पाकिस्तान का टूर्नामेंट में जिंदा रहने की संभावना है।

भारत का अगला मैच ज़िम्बाब्वे के साथ है और फिर सबको डर इस बात का है कि जिस तरह से ज़िम्बाब्वे ने उलटफेर किया था, वैसे ही भारत के साथ ना हो जाए क्योंकि अगर ज़िम्बाब्वे जीतता है तो भारत की जगह पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह बना लेगा। इसलिए भारतीय टीम को इसी बात का टेंशन खाए जा रहा है। क्योंकि नेट रन रेट के मामले में बाबर आज़म की टीम रोहित की सेना पर भारी पड़ेगी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़