DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

पश्चिम बंगाल में अंतिम चरण के लिए वोटिंग आज, ममता बनर्जी-शुभेंदु अधिकारी की सीट सुर्खियों में

West Bengal Final Phase Voting Focus On Mamata Seat

पश्चिम बंगाल के अंतिम चरण में 142 सीटों पर मतदान आज। ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी की सीट पर नजर, सुरक्षा के बीच बंपर वोटिंग की उम्मीद।

West Bengal Final Phase Voting Focus On Mamata Seat

West Bengal Final Phase Voting Focus On Mamata Seat

आज पश्चिम बंगाल में दूसरे और अंतिम चरण के लिए वोटिंग होने वाले हैं। इस चरण में पहले चरण के मुकाबले ज्यादा सीटें संवेदनशील मानी जा रही हैं। किसी भी तरह की माहौल खराब करने की कोशिश को रोकने के लिए यहां राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए की टीमों को तैनात किया गया है। इस चरण में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और 2021 में इन्हें नंदीग्राम से हरा चुके बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी दोनों आमने-सामने खड़े हैं।

वह सुरक्षा के मध्य नजर दूसरे चरण के लिए बीएसएफ और सीआरपीएफ समेत तमाम सीएपीएफ की 2400 से अधिक कंपनियों को यहां तैनात किया गया है। इनमें 100 से अधिक बख्तरबंद गाड़ियां भी यहां सड़कों पर उतारी गई हैं। जो किसी भी तरह की इमरजेंसी के हालातों से निपटने के लिए तैयार रहेगी। तमाम पोलिंग बूथों पर पहले सीएपीएफ के जवानों को पहले तैनात किया गया है। इनके बाद चुनावी टीम पहुंच रही हैं।

142 विधानसभा सीटों पर 1448 उम्मीदवार आजमा रहे अपनी किस्मत

इस चरण में 294 में से बाकी बची 142 विधानसभा सीटों पर 1448 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 1228 मेल और 220 फीमेल कैंडिडेट हैं। जबकि मतदाताओं की संख्या 3 करोड़ 22 लाख 13 हजार 778 है। इनमें ट्रिब्यूनल के आदेश पर 1468 मतदाता और जोड़े गए हैं। जिनके नाम काटे गए थे। लेकिन तफ्तीश में यह सही पाए गए। छह वोटरों के नाम काटे गए हैं। हालांकि, पेंडिंग पड़ी करीब 34 लाख मतदाताओं की अपील पर अभी तक कोई फैसला नहीं हो सका। जिससे यह इस चरण में भी वोट नहीं दे सकेंंगे।

इस चरण में भी बंपर वोटिंग की उम्मीद

पहले चरण में रिकॉर्ड 93.19 फीसदी हुई वोटिंग की तरह इस चरण में भी चुनाव आयोग को बंपर वोटिंग होने की उम्मीद है। जिसमें 90 फीसदी से अधिक वोटिंग हो सकती है। जानकार इसके अलग-अलग कारण बता रहे हैं। जिसमें पश्चिम बंगाल से बाहर दूर-दराज राज्यों में रहने वाले कितने वोटर भी पश्चिम बंगाल यह सोचकर वोट देने के लिए गए हैं कि अगर वोट नहीं दिया तो वोटर लिस्ट से कहीं उनका नाम ही ना कट जाए।

दूसरे, लोगों में खासतौर से महिलाओं में इस बार मतदान के प्रति अधिक उत्साह देखा जा रहा है। इस बार 3 करोड़ 22 लाख से अधिक वोटरों में सबसे अधिक 30 से 39 साल की उम्र वाले 73 लाख 56 हजार से अधिक वोटर हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News