DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

उत्तराखंड में निकाय चुनाव से पहले भाजपा के तीन प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए, नाम वापसी के बाद 5399 उम्मीदवार मैदान में

Uttarakhand Municipal Elections: Three BJP Candidates Elected Unopposed, 5399 Contenders Remain in the Fray

उत्तराखंड में निकाय चुनाव होने से पहले ही भारतीय जनता पार्टी के तीन प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं।
भाजपा ने निकाय चुनाव में एक नगर पालिका और दो नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर ली है। इसके बाद भाजपा सरकार के हौसले बुलंद हो गए हैं।


नगर पालिका देवप्रयाग (टिहरी गढ़वाल) के अध्यक्ष पद पर ममता देवी, नगर पंचायत नानकमत्ता (ऊधम सिंह नगर ) के अध्यक्ष पद पर प्रेम सिंह टूरना और दिनेशपुर (ऊधम सिंह नगर ) नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर मंजीत कौर निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं। अधिकांश नगर निकायों में भाजपा और कांग्रेस के बीच ही आमने-सामने की टक्कर है।

नाम वापसी के बाद अब महापौर पद पर 72 अध्यक्ष पद पर 442 और पार्षद-सभासद पद पर 4885 प्रत्याशी मैदान में है। सभी पदों पर मैदान में रह गए प्रत्याशियों की कुल संख्या 5399 हो गई है।मेयर के लिए 25, नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 51 और नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 58 प्रत्याशी चुनाव से पीछे हट गए। वहीं निगम पार्षद के लिए 217, पालिका सदस्य के लिए 218 और पंचायत सदस्य के लिए 214 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए।

उत्तराखंड में कुल 100 नगर निकायों पर चुनाव हो रहे हैं। इसमें 11 नगर निगमों, 43 नगर पालिका परिषद और 46 नगर पंचायतें शामिल हैं। प्रदेश के 11 नगर निगमों के नगर प्रमुख के लिए कुल 72 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इसी महीने 23 जनवरी को उत्तराखंड में निकाय चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।

यह भी पढ़े: अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधन, शांति और लोकतंत्र के लिए मिला था नोबेल शांति पुरस्कार…

यह भी पढ़ेकल से बिहार में कई ट्रेनों का समय बदल जाएगा, देखिए कौन-कौन रेलगाड़ियों के टाइम में किया गया बदलाव

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News