DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

बिहार में छात्रों का प्रदर्शन और उग्र, रेल रोकी, जाम लगाया, कई जिलों में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी, सांसद पप्पू यादव, प्रशांत किशोर भी विरोध में शामिल

Bihar Protests Escalate: Students Block Roads, Halt Trains; Pappu Yadav and Prashant Kishor Join Agitation

बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों का शुक्रवार को आंदोलन और तेज हो गया है। राजधानी पटना समेत कई जिलों में प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर उतरकर नीतीश सरकार के खिलाफ विरोध जताया। उन्होंने पटना में प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, औरंगाबाद, कटिहार, पटना समेत बिहार के अलग-अलग जिलों में चक्का जाम किया। यह प्रदर्शन अररिया के रानीगंज, फारबिसगंज और नरपतगंज में युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं ने किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार को छात्रों के भविष्य का ध्यान रखना चाहिए।

री-एग्जाम जल्द से जल्द होनी चाहिए। कोढ़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। लगभग एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। इस चक्का जाम का असर आसपास के इलाकों में भी देखा गया। लोगों को काफी परेशानी हुई। सांसद पप्पू यादव के बिहार बंद के एलान का असर बेगूसराय में देखने को मिला।


प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा रद्द करने, पेपर लीक की उच्च स्तरीय जांच और पुनर्परीक्षा की मांग की। वहीं दूसरी तरफ पटना के गांधी मैदान में जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर धरने पर बैठे हुए हैं। गांधी मैदान में छात्रों का धरना लगातार 17वें दिन भी जारी है। वहीं छात्रों के समर्थन में आज पप्पू यादव ने भी प्रदर्शन का एलान किया था, जिसके बाद सांसद पप्पू यादव के समर्थकों ने जगह-जगह चक्का जाम किया है और ट्रेनों को भी रोका है। पप्पू यादव ने कहा, बिहार और पूरा देश छात्रों को लेकर बहुत चिंतित है।

यह लड़ाई सिर्फ बीपीएससी की नहीं है। यह 13 करोड़ लोगों के बच्चों के भविष्य की लड़ाई है। राजनेता, कोचिंग माफिया और अधिकारियों ने मिलकर उनके जीवन को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। 1988- 89 से आज तक पेपर लीक का मामला चल रहा है, इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। हम इस बात को लेकर स्पष्ट हैं कि हमें नए गवर्नर से भी मिलना होगा। प्रदर्शनकारियों में से एक ने कहा, “बिहार सरकार ने 4 लाख छात्रों के भविष्य को दांव पर लगाकर हमें सड़कों पर आने के लिए मजबूर किया। बीपीएससी के छात्र 16 दिनों से लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार अभी भी बेफिक्र है।

वहीं जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, हम अपना काम कर रहे हैं सरकार को अपना काम करने दीजिए। अनशन जारी रहेगा। मेरे पास कोई उठाने नहीं आया है जब उठाने आएगा तो देखा जाएगा। मैं पिछले ढाई साल से बिहार में काम कर रहा हूं, अगर मैं राजनीति नहीं करूंगा तो क्या करूंगा? अगर आप किसी को पीटते हैं और मैं उनके समर्थन में यहां बैठा हूं – और फिर आप इसे राजनीति कहते हैं, तो मैं राजनीति कर रहा हूं। नीतीश कुमार काम नहीं करना चाहते हैं, वे केवल सत्ता में रहना चाहते हैं और यही कारण है कि उन्होंने कोविड के समय में बिहार के लोगों की मदद नहीं की। उन्हें बाकी चीजों की चिंता नहीं है, बल्कि उन्हें केवल सत्ता में रहने की चिंता है।गया में बीपीएससी छात्रों के समर्थन में पप्पू यादव के समर्थक सड़कों पर उतर गये।

समर्थकों ने सड़क जामकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सड़क जाम कर रहे पप्पू यादव के समर्थक राजीव कुमार कन्हैया ने कहा कि हमलोग बीपीएससी छात्रों के समर्थन में सड़क जाम कर रहे हैं। पप्पू यादव के नेतृत्व में राज्यव्यापी आंदोलन किया जा रहा है। हमलोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग, स्टेट हाईवे और रेल चक्का जाम करने का काम किया है। जिस तरह से बीपीएससी के छात्रों पर लाठी-डंडे बरसाए गए, हमलोग इसकी कड़ी निंदा करते हैं। सरकार छात्रों की मांगों को पूरा करें, बीपीएससी की दोबारा परीक्षा ली जाए, अगर सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तो और व्यापक आंदोलन किया जाएगा, साथ ही पूरे बिहार को बंद कराया जाएगा।

यह भी पढ़े: अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधन, शांति और लोकतंत्र के लिए मिला था नोबेल शांति पुरस्कार…

यह भी पढ़ेकल से बिहार में कई ट्रेनों का समय बदल जाएगा, देखिए कौन-कौन रेलगाड़ियों के टाइम में किया गया बदलाव

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News