मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत हर रोज उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में दौरा कर कोविड-19 की हालातों पर नजर रखे हुए हैं । बुधवार को सीएम तीर्थ नगरी ऋषिकेश पहुंचे । मुख्यमंत्री ने यहां डीआरडीओ द्वारा स्थापित 500 बेड के अस्थाई कोविड केयर सेंटर का उद्घाटन किया। तीरथ सिंह रावत ने कोविड केयर सेंटर की सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। आधुनिक सुविधायुक्त इस कोविड केयर सेंटर में सभी बेड ऑक्सीजन युक्त हैं। 100 बेड में आईसीयू की व्यवस्था भी है। इसमें म्यूकरमायोसिस (ब्लैक फंगस) के मरीजों एवं बच्चों के लिए भी अलग से वार्ड बनाए गये हैं। बच्चों के वार्ड में स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए भी आईसोलेशन एरिया बनाया गया है। मात्र दो सप्ताह में डीआडीओ द्वारा इसे तैयार किया गया है। इस कोविड केयर सेंटर का क्लीनिकल मैनेजमेंट एम्स ऋषिकेश द्वारा किया जाएगा। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इस कोविड केयर सेंटर की स्थापना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया। दूसरी ओर भाजपा सांसद अजय भटट ने बुधवार को कोविड-19 संक्रमण की वर्तमान परिस्थितियों के जनसामान्य में संक्रमण के प्रभाव को नियंत्रित करने एवं संक्रमण की प्रारंभिक रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से की। उन्होंने जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आक्सीजन, दवाइयों के वितरण, कोविड केयर सेंटरों में व्यवस्थाओं के अलावा वैक्सीनेशन, होम आइसोलेशन को लेकर चर्चा की।

Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !