DW Samachar – Header
BREAKING

Uttar Pradesh: 5 dead after consuming illicit liquor in Aligarh

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में जहरीली शराब पीने से मरने वाले लोगों का शिलशिला जारी है। जहरीली शराब ने अब जिले के जवां क्षेत्र में अपना कहर बरपाया है। जवां क्षेत्र में गंग नहर की पटरी पर किसी शराब तस्कर द्वारा फेंकी गई जहरीली शराब पीने से एक हीं ईंट-भट्ठा पर काम करने वाले … Read more

liquor-

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में जहरीली शराब पीने से मरने वाले लोगों का शिलशिला जारी है।

जहरीली शराब ने अब जिले के जवां क्षेत्र में अपना कहर बरपाया है। जवां क्षेत्र में गंग नहर की पटरी पर किसी शराब तस्कर द्वारा फेंकी गई जहरीली शराब पीने से एक हीं ईंट-भट्ठा पर काम करने वाले नौ श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन की हालत नाजुक बनी हुई है।

यह घटनाक्रम जवां क्षेत्र के रोहेरा भट्ठा पर रहकर ईंट पथाई का काम कर रहे बिहार के श्रमिकों के साथ घटित हुआ। बताया जा रहा है कि शराब बुधवार रात नौ बजे पी गई थी। 11 बजे से लोग बीमार पड़ने लगे, जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया।
मध्य रात्रि हुए घटनाक्रम की खबर पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पहुंची टीमों ने इन सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में अज्ञात शराब तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको चिह्नित करने का काम किया जा रहा है। 
वहीं तड़के एसएसपी कलानिधि नैथानी घटना स्थल पर पहुंच कर तथ्यों को जानने के बाद मुकदमे के आधार पर शराब फेंकने वाले शराब तस्कर को चिह्नित कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। बता दें की अलीगढ़ जहरीली शराब पीने से मरने वाले लोगों की संख्या पिछले 7 दिनों में 99 पहुंच चुकी है और फिलहाल अभी भी कई लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इस घटनाक्रम के मुख्य आरोपियों में से एक मुनीष शर्मा और शिवकुमार पुलिस रिमांड पर हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Digital Women Trust
https://hindibylines.wpcomstaging.com/2021/05/28/uttar-pradesh-12-people-die-of-poisoned-liquor-in-aligarh/

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़