
कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए रेलवे ने एक बार फिर से ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है।
मामलों में कमी के बाद राज्यों से महानगरों की ओर जाने वाले कई ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट काफी लंबी हो गई है, जिससे यात्रियों को टिकट नहीं मिल रहा। ऐसे में पश्चिम रेलवे ने विशेष ट्रेनों की सेवा को पूरी तरह से आरक्षित ट्रेन के रूप में उसी शेड्यूल पर बहाल और विस्तारित करने का निर्णय लिया है।
मुंबई सेंट्रल से मंडुआडीह स्पेशल ट्रेन 8 जून से हर मंगलवार व शुक्रवार को मुंबई सेंट्रल से रवाना होगी। यह ट्रेन मंडुआडीह से 10 जून से हर गुरुवार व रविवार को वापसी करेगी। रेलवे ने सप्ताह में तीन दिन चलने वाली स्पेशल ट्रेन का भी एलान किया। 09049/09050 मुंबई सेंट्रल-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन 8 जून से हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रवाना होगी। समस्तीपुर से यह ट्रेन 10 जून से हर गुरुवार, शनिवार और सोमवार को लौटेगी।
https://platform.twitter.com/widgets.jsDue to heavy waiting list of passengers it has been decided to restore/extension, the service of following special trains as Fully Reserved Train on same schedule. Train wise restoration/extension of day & date are as under – pic.twitter.com/JFdKJsHZJP
— DRM – Mumbai Central, WR (@drmbct) June 3, 2021
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















