DW Samachar – Header
BREAKING

मंत्रिमंडल विस्तार से पहले पीएम मोदी आवास पर मंत्रियों का लगा तांता, जाने कौन कौन से हैं संभावित चेहरे

कैबिनेट में बदलाव होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवास पर आज सुबह से कई नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है।इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा भी प्रधानमंत्री आवास पर मौजूद हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री आवास पहुंचने वालों में भाजपा … Read more

whatsapp-image-2021-07-06-at-14.47.04

कैबिनेट में बदलाव होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवास पर आज सुबह से कई नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है।
इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे पी नड्डा भी प्रधानमंत्री आवास पर मौजूद हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री आवास पहुंचने वालों में भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव, मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया, महाराष्ट्र से राज्यसभा के सदस्य नारायण राणे, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर, हरियाणा के सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल, दिल्ली से भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी, उत्तराखंड से सांसद अजय भट्ट, कर्नाटक से सांसद शोभा करंदलाजे, महाराष्ट्र से सांसद प्रीतम मुंडे, अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल, लोक जनशक्ति पार्टी के पारस गुट के पशुपति पारस और जनता दल (यूनाइटेड) के आरसीपी सिंह सहित कुछ अन्य नेता शामिल हैं।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़