DW Samachar – Header
BREAKING

53 वी राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बिहार टीम का प्रशिक्षण शुरू

53 वी राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बिहार टीम का प्रशिक्षण शुरू
IMG-20241221-WA0015
Training of Bihar team participating in 53rd National Senior Women’s Handball Competition begins

पूर्णिया के विद्या बिहार आवासीय स्कूल में आवासीय प्रशिक्षण शिविर में जुटे खिलाड़ी

जहानाबाद 53 वी राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता विद्या बिहार आवासीय स्कूल के संस्थापक रमेशचंद्र मिश्रा के स्मृति में विद्या बिहार आवासीय स्कूल परोरा पूर्णिया में 5 जनवरी से 9 जनवरी 2025 तक आयोजित है। इस राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में देश के लगभग 30 राज्यों की कुल 600 खिलाड़ी एवं 50 तकनीकी पदाधिकारी भाग लेंगे| प्रतियोगिता की तैयारी में आयोजन समिति बिहार हैंडबॉल के साथ पूरी जोश के साथ जुटी है। वहीं दूसरी ओर प्रतियोगिता में जीत की तैयारी को लेकर बिहार टीम के महिला खिलाड़ियों का आवासीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। बिहार महिला टीम के प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन विद्या बिहार आवासीय स्कूल के सचिव राजेश कुमार मिश्रा , विद्यालय के प्राचार्य निखिल रंजन , विद्यालय के संयुक्त निदेशक दिगेंद्र नाथ चौधरी, विद्यालय के पीआरओ इंजीनियर राहुल शांडिल्य ,बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर उप प्राचार्य जी सी सिंह , डॉ गोपाल झा , रीता मिश्रा, निदेशक आर के पॉल , एच ओ डी फिजिकल एजुकेशन अमित लकड़ा, बिहार हैंडबॉल के संयुक्त सचिव आलोक कुमार , कोच संजीव कुमार, रीना कुमारी, पूर्णिया जिला सचिव अजीत कुमार , अध्यक्ष अविनाश कुमार , प्रशिक्षक अखिलेश कुमार सहित अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे। प्रशिक्षण शिविर में बिहार के विभिन्न जिला से डेढ़ दर्जन से अधिक महिला खिलाड़ी भाग ले रही है।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़