
जहानाबाद जिले के एक निजी रेस्ट हाउस में आशीर्वाद मिल्क द्वारा केटर मीट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आईटीसी कंपनी ने जिले भर के मिठाई व्यवसायियों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान आशीर्वाद मिल्क के प्रदेश सेल्स प्रबंधक जितेन्द्र कुमार ने मिठाई व्यवसायियों को आशीर्वाद मिल्क द्वारा तैयार की जाने वाली उच्च गुणवत्ता वाली दही, पनीर, और पेड़े के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आशीर्वाद मिल्क उत्पाद न केवल स्वादिष्ट हैं, बल्कि उनमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा उपलब्ध है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक है।
कार्यक्रम में जिले भर से आए केटर भाईयों को अंग वस्त्र और दही किट भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही, व्यवसायियों को आशीर्वाद मिल्क की शुद्धता और पोषण संबंधी विशेषताओं के बारे में जागरूक किया गया।
इस आयोजन में जिले के कई प्रमुख मिठाई व्यवसायी उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम मिठाई उद्योग और आशीर्वाद मिल्क के बीच साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












